scriptरणवीर-तमन्ना को लेकर रोहित शेट्टी बनाएंगे अगली फिल्म | Ranveer, Tamannaah in Rohit Shetty's next film | Patrika News
बॉलीवुड

रणवीर-तमन्ना को लेकर रोहित शेट्टी बनाएंगे अगली फिल्म

फिलमकार रोहित शेट्टी ने नई फिल्म की बनाई योजना…रणवीर और तमन्ना को लेकर बनाएंगे यह फिल्म…

Apr 09, 2016 / 08:09 pm

dilip chaturvedi

rohit shetty

rohit shetty

मुंबई। ‘दिलवाले’ का निर्देशन कर चुके फिल्मकार रोहित शेट्टी अब रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया के साथ अपनी अगली फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर रोहित शेट्टी ने कहा, मैं इस बारे में बात नहीं कर सकता। लेकिन हां, इस पर काम चल रहा है। रणवीर की ऊर्जा, उत्साह और लोकप्रियता के कारण यह परियोजना दिलचस्प होगी। तमन्ना दक्षिण भारतीय सिनेमा की बड़ी स्टार हैं। इंतजार कीजिए। तमन्ना को इससे पहले बड़े पर्दे पर फिल्म ‘बाहुबली’ में देखा गया था। बताया जाता है कि उन्होंने नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जो बहुभाषी हो सकती है।

Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर-तमन्ना को लेकर रोहित शेट्टी बनाएंगे अगली फिल्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो