scriptINTOLERANCE  मामले में आमिर खान के खिलाफ FIR दर्ज | FIR against Aamir over his intolerance statement | Patrika News

INTOLERANCE  मामले में आमिर खान के खिलाफ FIR दर्ज

Published: Nov 24, 2015 04:18:00 pm

आमिर के बयान पर
छिड़े विवाद के बाद दिल्ली के अशोक
नगर थाने में एक डॉक्यूमेंट्री मेकर ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

aamir khan-kiran

aamir khan-kiran

मुंबई। बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान देश में असहिष्णुता की बात को लेकर फंसते जा रहे हैं। उन्होंने असहिष्णुता पर कहा कि पहली बार उनकी पत्नी किरण को अपने बच्चों को लेकर डर लग रहा है। बीजेपी नेताओं के बाद अब बॉलीवुड एक्टर्स भी आमिर के इस बयान की निंदा कर रहे हैं। आमिर के बयान पर छिड़े विवाद के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली के अशोक नगर थाने में एक डॉक्यूमेंट्री मेकर ने आमिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

https://twitter.com/TandonRaveena/status/669050771833401344



https://twitter.com/TandonRaveena/status/669051336072126464



https://twitter.com/TandonRaveena/status/669052195703132160



https://twitter.com/TandonRaveena/status/669052797506097152



रवीना ने आमिर पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘जो लोग मोदी को पीएम नहीं देखना चाहते हैं वो चाहते हैं कि सरकार गिर जाए। राजनीति के लिए ऐसे लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं। खुलकर लोग ये क्यों नहीं कहते कि वो मोदी के पीएम बनने से खुश नहीं हैं।’

https://twitter.com/chintskap/status/669056261456031745



वहीं ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मिस्टर और मिसेज आमिर खान, जब चीजे गलत हो रही है और सिस्टम को सुधार की जरुरत है तो इसे रिपेयर और ठीक करें, इससे भागे नहीं। ये ही Heroism है।’ सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि ‘आमिर खान भारतीय हैं, बाहरी नहीं। उन्होंने बस अपने विचार रखें हैं। वो सेलिब्रिटी हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, क्योंकि हम पाकिस्तानी नहीं हैं। आमिर का बयान एक भारतीय का बयान है।’

https://twitter.com/aamir_khan



आमिर के बयान पर छिड़े विवाद के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली के अशोक नगर थाने में आमिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/669013691958972416



https://twitter.com/hashtag/Dangal?src=hash


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो