scriptकरीना के मां बनने पर क्या बोले पापा रणधीर, क्या होता है ‘तैमूर’ का मतलब? जानें | Safina likes taimur name for their baby boy, know the meaning of taimur | Patrika News

करीना के मां बनने पर क्या बोले पापा रणधीर, क्या होता है ‘तैमूर’ का मतलब? जानें

Published: Dec 20, 2016 06:11:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

एक ओर जहां करीना के मां बनने पर खुशी की लहर है, कहीं बेटे के नामकरण को लेकर हैरान हैं लोग…

randhir

randhir

मुंबई। दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर खान ने मंगलवार सुबह एक बेटे को जन्म दिया है। रणधीर का कहना है नाना बनने की खबर सुनकर वह अत्यंत विह्वल हो उठे। उनका पूरा परिवार इस खबर से बेहद उत्साहित है। रणधीर ने खुशी प्रकट करते हुए दोस्तों और प्रशंसकों को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया। रणधीर ने आईएएनएस को बताया, “पूरा परिवार इस खबर से बेहद उत्साहित है और परिवार में नए सदस्य का स्वागत कर रहा है। मां और बेटा दोनों सकुशल हैं। आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।”

गौरतलब है कि करीना ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह 7.30 बजे बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम तैमूर रखा गया है। तैमूर का अर्थ है-लोहा। सोशल मीडिया में तैमर नाम पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों ने तो इस नाम पर हैरानी जताई है। दरअसल, लोग इस नाम पर इसलिए शॉक्ड हैं, क्योंकि इस नाम का एक विश्व प्रसिद्ध लुटेरा था। उज्बेकिस्तान का यह यह लुटेरे का नाम भी तैमूर था, जो न सिर्फ लूटपाट के लिए दुनियाभर में फेमस था, बल्कि वह अपनी क्रूरता और अत्याचार के लिए भी जाना जाता था। हम आपको बता दें कि तैमूर ने 14वीं सदी में भारत के दिल्ली और कश्मीर में भी जमकर लूटपाट की थी। 15 दिन में ही उसने दिल्ली में लाशों के ढेर लगा दिए थे। हालांकि, अभी तक पटौदी परिवार की ओर से नाम को लेकर कोई बयान जारी नहीं हुआ कि उन्होंने करीना के बेटे का नाम तैमूर अली खन पटौदी क्यों रखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो