scriptबर्थडे पर 1 लाख का डार्क चॉकलेट केक काटा सलमान ने | Salman cut chocolate cake worth rupees 1 lakh | Patrika News
बॉलीवुड

बर्थडे पर 1 लाख का डार्क चॉकलेट केक काटा सलमान ने

अर्पिता ने इस केक को पूजा और शिखा के साथ मिलकर डिजाइन किया था।डार्क चॉकलेट का मल्टीस्टोरी केक की खूबसूरती बस देखते ही बन रही थी।

Dec 30, 2015 / 03:59 pm

राखी सिंह

salman khan

salman khan

मुंबई।बॉलीवुड के दबंग खान ने हाल ही अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट किया।सलमान ने अपने बर्थडे पर डार्क चॉकलेट का मल्टीस्टोरी केक कट किया,जो पार्टी मेें मौजूद सभी गेस्ट्स को पसंद आया।क्या आप जानते है केक की कीमत?

बर्थडे पार्टी सलमान के पनवेल फॉर्महाउस में सेलिब्रेट की गई थी जिसमें उनके परिवार के लोगों के अलावा कई करीबी भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने अपने बर्थडे में जिस केक को काटा था वह तीन लेयर वाला चॉकलेटी केक था जिसकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही थी।

यह केक सलमान की बहन अर्पिता की देखरेख में तैयार किया गया था। अर्पिता ने इस केक को जुहू के मिश माश बेकरी की पूजा और शिखा के साथ मिलकर डिजाइन किया था। केक का वजन 50 किलो का था। रिपोर्ट के मुताबिक केक की कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है।

Home / Entertainment / Bollywood / बर्थडे पर 1 लाख का डार्क चॉकलेट केक काटा सलमान ने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो