scriptसलमान है सोनम के फेवरेट, लगते है हॉट | Salman is Sonam's favourite actor | Patrika News

सलमान है सोनम के फेवरेट, लगते है हॉट

Published: Feb 06, 2016 12:24:00 pm

सोनम कपूर के ना जाने कितने दीवाने है और वो खुद सलमान की दीवानी है।सोनम को दबंग खान हॉट लगते है।

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor

मुंबई। बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन एक्ट्रेस सोनम कपूर के ना जाने कितने दीवाने है और वो खुद सलमान की दीवानी है। सोनम को दबंग खान हॉट लगते है। दोनों स्टार्स ने फैमिली ड्रामा ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम किया था।

यह बात सोनम ने यहां एक कॉलेज में कही, जहां वह अपनी फिल्म नीरजा के एक गीत ‘अंखियां मिलाएंगे डर से’ के प्रचार के लिए पहुंची थीं। जब उनसे पूछा गया था कि उनके पसंदीदा सह अभिनेता कौन हैं।

इसी दौरान उपस्थित भीड़ ने सलमान के नाम जपने शुरू कर दिए। सोनम ने इसके जवाब में कहा की आप बिल्कुल सही हैं। वह सलमान खान ही हैं। गीत ‘अंखियां मिलाएंगे।’ कॉलेज में ही लांच किया गया।

सोनम ने इस गीत को पहला रॉक एंथम कहा। सलमान और सोनम के बीच उम्र के 20 साल का फासला है, लेकिन फिल्म हो या प्रचार दोनों ही जगह दोनों की जोड़ी हिट रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो