scriptसजा से सन्न हुए सलमान, “शेरा” सहित कईयों की किस्मत दाव पर! | Salman khan hit and run case now directors and shera in tension! | Patrika News

सजा से सन्न हुए सलमान, “शेरा” सहित कईयों की किस्मत दाव पर!

Published: May 07, 2015 11:34:00 am

13 साल बाद आया फैसला निचली अदालत ने गैर इरादतन हत्या में पाया सलमान को दोषी 

salman khan

salman khan

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बॉलीवुड में नए कलाकारों के गॉड फादर माने जाते हैं। साथ ही कई स्टार्सकिड को उन्होने बॉलीवुड का टिकट दिलाया हैं। सलमान को सजा होने के बाद कई नए चेहरों के भी करियर मझधार में हैं। सलमान सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म “हीरो” का रीमेक बना रहे हैं, जिसमें सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को लीड रोल दिया गया है। सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को भी इंडस्ट्री में लाने की तैयारी में हैं। इसके अलावा रजा मुराद, डैनी और पूर्व अभिनेता विजय आनंद के बेटे को भी सलमान लांच करने वाले थे।

बॉलीवुड के लिए बड़ा झटका
अंतरिम जमानत के बाद अगर हाईकोर्ट से सलमान को राहत नहीं मिलती है, तो बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट अटक सकते हैं।

बजरंगी भाईजान (करीना के साथ)
बजट 100करोड़ रू.
निर्देशक : कबीर खान
संभावित रिलीज : 16 जुलाई 2015

प्रेम रतन धन पायो (सोनम के साथ)
बजट 80करोड़ रू.
निर्देशक : सूरज बड़जात्या
संभावित रिलीज : नवंबर 2015

गौरतलब है कि अनीस बाजमी की नो एंट्री में एंट्री, करन मल्होत्रा की शुद्धि और आदित्य चोपड़ा की फिल्म सुल्तान भी अटक सकती है। इन फिल्मों को 2016- 2017 के बीच रिलीज कराने की योजना थी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो