मुंबई। अगले साल ईद पर सलमान और शाहरूख खान आमना-सामने होगें। ईद पर शाहरूख खान की फिल्म रईस और सलमान स्टारर सुल्तान रिलीज होगीं। मंगलावार को यशराज फिल्म्स ने सुल्तान का टीजर जारी करके फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होंगे। यह फिल्म 2016 में ईद पर रीलीज होगी। फिल्म में सलमान 40 साल के बॉक्सर का किरदार निभाएंगे।
फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं और अली अब्बास जफर ने स्क्रिप्ट लिखी है। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। सुल्तान के स्टारकास्ट की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थीं। यशराज ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होंगे। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट अभिनेत्री दीपिका, कंगना या परिणीति चोपड़ा मे से कौन होगा इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
यहां देखें सुल्तान का टीजर
दूसरी तरफ अगले साल ईद पर ही शाहरूख खान की फिल्म रईस भी रिलीज होगी। फिल्म में शाहरूख के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हैं। इसे राहुल ढ़ोलकिया डायरेक्ट कर रहे हैं और एक्सेल इंटरटेनमेंट और रेड चिलिज इंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान अख्तर, गौरी खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।
अब बॉलीवुड के ये दोनों खान सुपरस्टार्स पर्दे पर एक दूसरे के साथ भिड़ते नजर आएंगे। 2008 में एक पार्टी में हुए झगड़े के बाद ये दोनों सुपरस्टार्स हाल ही में दोस्त बने हैं। पिछले ईद पर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान और शाहरूख ने एक दूसरे को गले लगाया। ये सब देखकर ऎसा लग रहा था कि इन दोनों के बीच दूरिया खत्म हो गई हैं। इस साल रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का फस्ट लुक शाहरूख खान ने ही लॉन्च किया था।