सलमान बिग बॉस के लगातार पांच सीजन की मेजबानी कर चुके हैं। आठवें सीजन में सलमान ने खुद को इस शो से अलग कर लिया था, जिसके बाद फराह खान उनकी जगह नकार आई थीं। लगभग तीन महीने तक चलने वाले बिग बॉस के प्रत्येक शो के लिए सलमान को 9 से 10 करोड़ रूपए दिए जाएंगे।
पिछली बार सलमान शो को बीच में ही छोड़कर चले गए थे जिसके बाद शो की टीआरपी काफी घट गई थी। इस बार ऎसा ना हो इसके लिए सलमान को उनके मनमुताबिक पैसा दिया जा रहा है। पिछले सीजन में सलमान को प्रति शो 5 से 6 करोड़ रूपए दिए गए थे।
बताया जा रहा है कि शो सितंबर के बीच में शुरू होगा। सलमान से पहले इस शो को होस्ट करने के लिए अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का नाम भी सामने आ रहा था, लेकिन सलमान की लोकप्रियता को देखते हुए सलमान को ही शो होस्ट करने के लिए फाइनल किया गया है।