सलमान करेंगे साल के आखिरी में इस मैरिड मॉडल के साथ शादी
माना जा रहा है कि सलमान ने भी अपनी फैमिली की बात मानकर शादी का मन बना लिया है
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान इन दिनों कश्मीर में अपनी फिल्म “बजरंगी भाईजान” की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। खबरों की माने तो लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले सलमान इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वे अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वेंतूर से शादी कर सके हैं।
हाल ही में हिट एंड रन केस में सलमान को 5 साल की सजा हुई थी। इस सजा पर अंतरिम रोक लगा दी गई है। अब सलमान के परिवार वाले चाहते हैं कि सलमान शादी क रके अपना घर बसा लें। माना जा रहा है कि सलमान ने भी अपनी फैमिली की बात मानकर शादी का मन बना लिया है। हालांकि सलमान के करीबी लोगों ने इस बात को कोरी अफवाह बताया है और कहा है कि सलमान फिलहाल ऎसा कुछ नहीं सोच रहे हैं।
लूलिया की अगर बात की जाए तो वे रोमानिय की मॉडल और टीवी प्रजेंटेटर हैं। लूलिया पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी शामिल हुई थी। इस वक्त सलमान ने उन्हें अपनी फैमिली से मिलवाया था। लूलिया पिछले साल सलमान के ब्रदर-इन-लॉ अतुल अग्निहोत्री की फिल्म “ओ तेरी” के एक आइटम नंबर में भी नजर आई थी।
खबरों की माने तो लूलिया और मरियस ने 7 अगस्त 2012 को शादी की थी। फेसबुक पर दोनों की किस करते हुए फोटोज भी वायरल हुई थी। साथ ही उस वक्त उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही, लेकिन अब ये जोड़ी अलग हो गई और लूलिया का नाम सलमान के साथ जुड़ने लगा।
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान करेंगे साल के आखिरी में इस मैरिड मॉडल के साथ शादी