scriptतानाशाह  किम जोन का ये कैसा अजीब फरमान? | strange edict of dictator Kim Zone? | Patrika News

तानाशाह  किम जोन का ये कैसा अजीब फरमान?

Published: Nov 28, 2015 11:14:00 am

Submitted by:

barkha mishra

उत्तर कारिया में सरकार ने एक अजीब फरमान जारी किया है। इस फरमान के अनुसार उत्तर कोरिया के सभी नागरिको को अब एक ही तरह की हेयर स्टाइल रखनी होगी।

ये तो हम सभी जानते है कि हर किसी को अपनी तरह से जीने का अधिकार प्राप्त है। लेकिन उत्तर कोरिया के लोगो से शायद यह अधिकार छीना जा रहा है। यह बात हम इसलिए कह रहे है ​क्योकि उत्तर कारिया में सरकार ने एक अजीब फरमान जारी किया है।


इस फरमान के अनुसार उत्तर कोरिया के सभी नागरिको को अब एक ही तरह की हेयर स्टाइल रखनी होगी। सभी पुरुषों को देश के शासक किम जोंग उन के हेयरस्टाइल को कॉपी करने के आदेश है। जिनकी बालों की अधिकतम लंबाई दो सेमी हो सकती है।

वहीं, महिलाओं की केश सज्जा किम की पत्नी रि सोल जु की तरह होगी। इस फरमान को अपने नेता के प्रति आस्था जताने के लिए जरूरी बताया गया है। इतना ही नही यह भी कहा गया है कि अगर कोई इस आदेश की अवहेलना करेगा तो उसके बाल जबरदस्ती काट दिए जाऐंगे।



kim jongun and his wife

बाल काटने के लिए कैंची के साथ घूम रहे है कुछ युवा

हॉलांकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को इस फरमान से छूट दी गई है। जानकारी के अनुसार इस आदेश का पालन करने के लिए स्कूलों और विश्र्वविद्यालयों के छात्रों को मजबूर किया जा रहा है। राजधानी प्योंग्यांग के सैलूनों में किम की तरह बाल कटाने के लिए युवाओं की कतार लगी हुई है। कुछ युवा संगठनों के कार्यकर्ता इसे अमल में लाने के लिए शहरों और गांवों में कैंचियों के साथ घूम रहे हैं। 2014 में भी इस तरह का आदेश जारी किया गया था। उस समय किम गूफी स्टाइल में बाल रखते थे।

अपने दादा को किम कर रहे कॉपी

किम ने इसी साल ये नया हेयर स्टाइल अपनाया था। जानकारों ने बताया कि किम की यह नई हेयर स्टाइल उनके दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की तरह ही है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही किम अपने दादा की तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाले है।

11 दिसम्बर को होगी उप मंत्री स्तरीय वार्ता

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लिए उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच अगले महीने उप मंत्री स्तरीय वार्ता होगी। 11 दिसंबर को उत्तर कोरिया के केसोंग में दोनों पक्षों की मुलाकात होगी। पानमुनजोन में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच गुरुवार को हुई बातचीत में इस पर सहमति बनी। इस दौरान उत्तर कोरिया ने हाल ही में सीमा पर विस्फोट में दो दक्षिण कोरियाई सैनिकों के घायल होने की घटना पर अफसोस जताया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो