script

दीपिका के “माई च्वॉइस” वीडियो पर “ये” क्या बोल गई सोनाक्षी!

Published: Apr 01, 2015 04:52:00 pm

दीपिका के वीडियो “माई च्वॉइस” से सहमत नहीं दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी,वीडियो का किया विरोध!

मुंबई। बॉलीवुड सितारे वूमेन एम्पावरमेंट और उनके विकास के लिए कई तरह के कैम्पेन में भाग लेते हैं, लेकिन हाल ही में ऎसे ही एक महीला सशक्तिकरण विषय पर आधारित वीडियों में दीपिका का काम करना उनके लिए मुसीबत बन गया हैं। पूरे देश में सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया हैं। कुछ लोग इस वीडियो का सपोर्ट कर रहें हैं तो कुछ लोग इस वीडियो के मैसेज से सहमत नहीं हैं।

सोनाक्षी ने किया”माय च्वॉइस” का विरोध !
वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को चर्चित वीडियो “माय च्वॉइस” में प्रतिद्वंद्वी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के कुछ विचार हजम नहीं हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता लाना बताया गया है। जिसमें दीपिका शादी से पहले या शादी से इतर शारीरिक संबंध रखने के फैसले सहित कई अन्य मुद्दों पर फैसले लेने की आजादी के बारे में बोलती नजर आ रहीं हैं।

सोनाक्षी ने हाल ही एक इवेंट के दौरान “माय च्वॉइस” पर अपनी राय देते हुए कहा, “”महिला सशक्तिकरण का मतलब हमेशा इस चीज से नहीं होता कि आपने किस तरह के कपड़े पहने हैं या आप किसके साथ शारीरिक संबंध रखना चाहती हैं। इसका मतलब रोजगार व क्षमता से होता है।”” साथ ही उन्होंने कहा, “”यह (वीडियो) एक अच्छी पहल है…लेकिन मेरा मानना है कि सशक्तिकरण उन महिलाओं का किया जाना चाहिए, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।””

वीडियों में हैं 99 महिलाएं

फिल्म निर्देशक होमी अदजानिया निर्देशित “मॉय च्वाइस” करीब दो मिनट की वीडियो है, जो आजकल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस वीडियो में दीपिका सहित 99 महिलाओं को दिखाया गया है जिसमें अधुना अख्तर, जोया अख्तर, अनाइता श्रोफ, अनुपमा चोपड़ा, निरमत कौर जैसी कई महिलाएं शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो