scriptअपने स्टाइलिस्ट पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, जानिए क्यों? | Sonakshi Sinha upset with her stylist? | Patrika News
बॉलीवुड

अपने स्टाइलिस्ट पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, जानिए क्यों?

हाल ही आईफा में अपने परिधान को लेकर सोनाक्षी ट्रोल का शिकार हुई थीं…

Jul 22, 2017 / 03:49 pm

भूप सिंह

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

मुंबई। हाल ही आईफा में अपने परिधान को लेकर सोनाक्षी ट्रोल का शिकार हुई थीं। इवेंट के मुख्य शो के लिए सोनाक्षी को काफी तारीफें मिली थीं लेकिन ग्रीन कारपेट पर उनके परिधान को लेकर अच्छे कमेंट नहीं मिले थे। अभिनेत्री सफेद साड़ी ब्लाउज के साथ कलरफुल पल्ले में नजर आई थीं, जिसका सोशल ​मीडिया पर काफी मजाक बना था। उनके कुछ प्रशंसकों को यह परिधान अच्छा लगा वहीं कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया। परिधान की तुलना रेनबो और कैनवस कलर्स से की गई।


अभिनेत्री को भी यह सही नहीं लगा और वे अपने स्टाइलिस्ट पर काफी भड़कीं। सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट के साथ लम्बे समय तक मीटिंग हुई। ​इन दिनों सोनाक्षी, वासु भगनानी की आने वाली कॉमेडी मूवी की शूटिंग में न्यूयॉर्क में बिजी हैं। इस मूवी में उनके साथ दिलजीत दोसांझ हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / अपने स्टाइलिस्ट पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, जानिए क्यों?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो