scriptआधी रात में मुंबई लोकल में सोनाक्षी को करना पड़ा सफर | Sonakshi travelled by Mumbai local for Akira | Patrika News

आधी रात में मुंबई लोकल में सोनाक्षी को करना पड़ा सफर

Published: Aug 02, 2015 10:03:00 am

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी अपकमिंग फिल्म अकीरा के लिए मुंबई लोकल में सफर किया

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में अपनी लग्जरी कार छोड़कर मुंबई की लोकल ट्रेन का सफर करना पड़ा। उन्होंने आधी रात में लोकल में ट्रेवल किया। हालांकि ये ट्रेवल उन्होंने कहीं जाने के लिए नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म “अकीरा” के लिए किया।

सोनाक्षी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पिछली बार मैंने लोकल ट्रेन में सफर तब किया था, जब मैं कॉलेज में थी और आज अकीरा के लिए किया। दोनों में के वल यही अंतर था कि उस वक्त ट्रेन में बहुत भीड़ होती थी और अब ये लगभग खाली है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी 2011 में आई तमिल फिल्म “मौनागुरू” के हिंदी रीमेक “अकीरा” में काम कर रही है, जिसके डायरेक्टर ए.आर.मुरूगदास हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा कोंकणा सेन और अनुराग कश्यप भी फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो