scriptसोनम कपूर ने फैंस का किया शुक्रिया, बोली मैं स्वस्थ हूं | Sonam Kapoor thank fans for the wishes, i am much better | Patrika News
बॉलीवुड

सोनम कपूर ने फैंस का किया शुक्रिया, बोली मैं स्वस्थ हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सुधरते स्वास्थ्य के लिए अपने फैंस को धन्यवाद दिया

Mar 05, 2015 / 09:33 pm

भूप सिंह

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को अपनी आने वाली फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” की शूटिंग के दौरान स्वाइन फ्लू हो गया था। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। सोनम कपूर ने अपने सुधरते स्वास्थ्य के लिए अपने फैंस को धन्यवाद दिया। सोनम कपूर ने गुरूवार को ट्वीट किया, “हैलो एवरीबडी”, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मुझे ठीक होने के लिए दी गई आपकी दुआओ के लिए आपका शुक्रीया”।

सोनम कपूर को रविवार को राजकोट से मुंबई के काकिलाबेन अस्पताल भर्ती कराया गया था। पिछले सप्ताह सोनम कपूर राजकोट में सलमान खान के साथ “प्रेम रतन धन पायो” की शूटिंग कर रही थी उसी दौरान उन्हें स्वाइन फ्लू होने का अंदेशा हुआ जिसके बाद उनको राजकोट के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनको स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई थी। लेकिन अब सोनम कपूर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा हैं और कहा जा रहा था गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

लेकिन सोनम कपूर ने छुट्टी मिलने की खबरों को खारिज किया। सोनम ने ट्वीट किया, “बदकिस्मती से आज मुझे छुट्टी नहीं मिल रही हैं।” इसलिए होली का दिन अस्पताल में बिताना पड़ेगा। मैं होली के इस मौके बहुत मिश कर रही हूं।

Home / Entertainment / Bollywood / सोनम कपूर ने फैंस का किया शुक्रिया, बोली मैं स्वस्थ हूं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो