scriptकुमार विश्वास को किया सपोर्ट, सोनू निगम हुए बैन! | Sonu Nigam ban for supporting Kumar Vishwas | Patrika News

कुमार विश्वास को किया सपोर्ट, सोनू निगम हुए बैन!

Published: Apr 30, 2015 05:25:00 pm

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने एक न्यूज चैनल पर बैन लगाने का आरोप लगाया है

sonu nigam

sonu nigam

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर सोनू निगम ने एक न्यूज चैनल पर बैन लगाने का आरोप लगाया है। बॉलिवुड सिंगर सोनू निगम ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के समर्थन में आने पर उन्हें एक न्यूज चैनल ने बैन कर दिया है।

सोनू निगम ने ट्वीट कर लिखा, तो उन्होंने मुझे बैन कर दिया है। मैं क्या कहूं…ईश्वर सब पर कृपा करें। उन्होंने आगे ट्वीट किया… आश्चर्य है, क्या एक लोकतंत्र में किसी को बेवजह बैन करना गैर कानूनी नहीं होना चाहिए। दूसरों को प्रभावित करना कि इसके साथ काम मत करो।

इसके बाद टि्वटर पर कई लोग सोनू के समर्थन में उतर आए। सोनू के फैंस ने उनके समर्थन में ट्वीए किए।

इसके बाद सिंगर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, मैं आपके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं। मैं मानता हूं कि नकारात्मकता बहुत लंबे समय तक नहीं टिकी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो