scriptStar Affairs: कौन है सोनम कपूर का Boyfriend? यहां पढ़ें | Star Affairs - Know who is Sonam Kapoor's Boyfriend. | Patrika News

Star Affairs: कौन है सोनम कपूर का Boyfriend? यहां पढ़ें

Published: Aug 30, 2016 04:50:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

रणबीर कपूर, पुनीत मल्होत्रा, साहिर बेरी से ब्रेकअप के बाद सोनम कपूर इस शख्स को कर रही हैं डेट…

sonam kapoor

sonam kapoor

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर अपने अफेयर्स को लेकर बहुत कम सुर्खियों में रही हैं। हालांकि शुरुआत में उनका नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा गया था, लेकिन बहुत जल्द दोनों में मनमुटाव भी हो गया। सोनम ने करण विद काफी में रणबीर के बारे में बहुत अनाप-शनाप बातें भी की थीं, जिसे लेकर रणबीर के पिता ने खासी नाराजगी जताई थी। रणबीर के अलावा सोनम का नाम निर्देशक पुनीत मल्होत्रा और मॉडल साहिर बेरी के साथ भी जुड़ा था। बहरहाल, इन अफेयर्स की बातों को बीते हुए अरसा हो गया है, अब ताजा खबर जो है, वह ये कि सोनम कपूर की लाइफ में कोई नया शख्स है, लेकिन वह बॉलीवुड से नहीं है, बल्कि बिजनेसमैन है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें, तो सोनम कपूर इन दिनों दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों लगभग दो साल से प्यार में हैं और अपने रिलेशन को सिक्रेट रखना चाहते हैं। आहूजा फैशन वल्र्ड से हैं, वो फैशन इंडस्ट्री में काम करने वाले परिवार से हैं। उन्होंने हाल ही में अपना ‘Bhane’ नाम का लेबल लॉन्च किया है।


फैशन डीवा सोनम कपूर ने एक फैशन साइट से इंटरव्यू के दौरान कहा है कि ‘Bhane’ उनके फेवरेट लेबल में से एक है। सोनम हाल ही में एयरपोर्ट पर एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट की गईं। आहूजा अमेरिका के स्कूल ‘Wharton business School’ से ग्रेजुएट हैं।


सोनम के अभिनय कॅरियर की बात करें, तो फिलहाल उनकी आने वाली फिल्मो में ‘वीरे दी वेडिंग शामिल है। इस फिल्म में सोनम कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आएंगी। सोनम की बहन रिया कपूर, एकता कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर की भी अहम भूमिकाएं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो