script

मेहंदी रस्म में बिपाशा ने पहनी गुलाबी ड्रेस और जयपुरी ज्वैलरी, देखें तस्वीरें

Published: Apr 29, 2016 05:55:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

करण सिंह ग्रोवर का कहना है कि बिपाशा सपना सच होने जैसी हैं… उन्होंने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है…

bipasha basu

bipasha basu

मुंबई। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाने जा रही अभिनेत्री बिपाशा बसु ने यहां शुक्रवार को हुए मेहंदी समारोह में हल्के गुलाबी रंग का लहंगा और फूलों के पैटर्न वाला आभूषण पहना। इस निजी समारोह में केवल नजदीकी दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। इनमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी, डिजायनर रॉकी एस और परिजन शामिल थे। बिपाशा ने जयपुर ज्वेल्स ब्रांड के आभूषणों को पहना था। इस समारोह के लिए आभूषणों को फूलों के पैटर्न में डिजायन किया गया था। एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। उन्होंने एक पारंपरिक सतलादा पहना जो सात परतों वाला नेकलेस है, जिसे असली बसरा मोतियों से बनाया गया है। साथ ही इसे रूबी और पन्ना से अलंकृत किया गया। बिपाशा के घर पर पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज के साथ रस्म अदा की गईं। वह ‘अलोनÓ के सहकर्मी करण के साथ शनिवार शाम को शादी के बंधन में बंधेगी।

“आप सपना सच होने जैसी हैं..बिपासा बसु।”
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ सात फेरे लेने जा रहे अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि वह सपना सच होने जैसी हैं। करण ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी रस्म की कुछ तस्वीर साझा की हैं। तस्वीर में जहां करण में सफेद कुर्ता पहना हुआ है, वहीं बिपाशा गुलाबी रंग की कढ़ाई वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करण ने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, “आप सपना सच होने जैसी हैं..बिपासा बसु।”

रिपोर्ट के अनुसार, बिपाशा के खार आवास पर शादी होगी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी मित्र ही शामिल होंगे। इसके बाद लोअर परेल के सेंट रेजिस में रिसेप्शन होगी। बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण की पहली शादी टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी।

bipasha basu2




ट्रेंडिंग वीडियो