scriptअब घायल का तीसरा संस्करण बनाएंगे सनी देओल | Sunny Deol Wants To Make 'Ghayal 3' | Patrika News

अब घायल का तीसरा संस्करण बनाएंगे सनी देओल

Published: Feb 14, 2016 02:32:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सनी देओल फिल्म घायल का तीसरा संस्करण बनाना चाहते हैं

Sunny Deol

Sunny Deol

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सनी देओल फिल्म घायल का तीसरा संस्करण बनाना चाहते हैं। सनी की फिल्म घायल वंस अगेन हाल ही में प्रदर्शित हुई है। यह फिल्म वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म घायल का सीक्वल है। घायल के सीक्वल बनाने में सनी देओल को 26 वर्ष का समय लग गया।

सनी को निर्देशकों की तलाश से लेकर, निर्माता और सही स्क्रिप्ट हर चीज के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन घायल वंस अगेन की सफलता ने उन्हें काफी भरोसा दिया है। इसी वजह ने उन्हें घायल-3 बनाने का हौसला दिया है और इस बार इतना वक्त भी नहीं लगेगा।

सनी ने कहा कि मैं सीक्वल जल्दी बनाना चाहता था, लेकिन कर नहीं पाया। फिल्म हो ही नहीं पा रही थी। मुझे पता था कि सीक्वल जब भी बनाऊंगा तो उसमें ईमानदारी होनी चाहिए। मैं सिर्फ सीक्वल बनाने के लिए ही नहीं बना देना चाहता था। इसलिए इस सीक्वल के बाद अब मैं घायल-3 बना सकता हूं। ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से मैं ये सीरीज पहले नहीं बना पाया।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो