scriptजब लॉस एंजिल्स में प्रियंका को देख हैरान रह गई सनी लियोनी | Sunny Leone astonished to see Priyanka being famous in USA | Patrika News

जब लॉस एंजिल्स में प्रियंका को देख हैरान रह गई सनी लियोनी

Published: Aug 25, 2015 12:33:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

सनी लियोन लॉस एंजिल्स में
प्रियंका के पोस्टर देख हैरान रह गईं। सनी लियोन को यह देख गर्व महसूस हुआ कि एक
भारतीय अभिनेत्री को अमरीकी में ऎसी लोकप्रियता मिली

Sunny Leone

Sunny Leone

मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल सनी लियोनी लॉस एंजिल्स में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पोस्टरों को देखकर हैरान हो गई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमरीकी टीवी सीरियल “क्वांटिको” की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका इस सीरियल में मुख्य किरदार निभा रही हैं।





क्वांटिको बड़े स्तर का टीवी शो है, इसलिए लगभग पूरा लॉस एंजिल्स इसके विज्ञापनों से अटा पड़ा है। हाल ही में सनी लियोन लॉस एंजिल्स गई थीं, यहां वह प्रियंका के पोस्टर देख हैरान रह गईं। सनी लियोन को यह देख गर्व महसूस हुआ कि एक भारतीय अभिनेत्री को अमरीकी में ऎसी लोकप्रियता मिल रही है।



सनी लियोनी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया “ओह माई गॉड! प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिल्स में तो तुम ही तुम छाई हुई हो। मुझे गर्व महसूस हो रहा है।” प्रियंका चोपड़ा ने इस पर सनी लियोनी को ट्वीट कर धन्यवाद दिया है। क्वांटिको में प्रियंका एफबीआई की ट्रेनिंग के लिए आईं एलेक्स पैरिश के रोल में नजर आएंगी। इस शो को स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर प्रसारित किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो