scriptपति की मंजूरी के बगैर कोई काम नहीं करती सनी लियोन | Sunny Leone does not perform any work without her husband's consent | Patrika News
बॉलीवुड

पति की मंजूरी के बगैर कोई काम नहीं करती सनी लियोन

सनी लियोन ने खुद कबूल किया था कि उनकी हर फिल्म की
स्क्रिप्ट डेनियल ही मंजूर करते हैं

Sep 04, 2015 / 02:16 pm

दिव्या सिंघल

sunny leone

sunny leone

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन शादी शुदा है। वह अपने पति डेनियल वेबर की मंजूरी के बगैर कोई काम नहीं करती। डेनियल सनी लियोन के पति ही नहीं बल्कि बिजनेस पार्टनर भी है। दोनों की 2009 में शादी हुई थी। बॉलीवुड में सनी लियोन ने जो मुकाम हासिल किया है उसमें डेनियल की बहुत बड़ी भूमिका है।



सनी लियोन ने खुद कबूल किया था कि उनकी हर फिल्म की स्क्रिप्ट डेनियल ही मंजूर करते हैं। बकौल सनी लियोन डेनियल की मंजूरी के बगैर मुझे कोई स्क्रिप्ट ऑफर नहीं की जाती है। बिना डेनियल को पढ़ाए वह कोई भी कांट्रेक्ट साइन नहीं करती। सनी लियोन ने जिस्म-2 फिल्म से डेब्यू किया था। कन्फर्म करने से पहले डेनियल ने ही फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी।



सनी लियोन और डेनियल की इंटीमेट रिलेशनशिप को लेकर वेबसाइटों पर जो भी तस्वीरें मौजूद है,इसके पीछे डेनियल ही है जिनकी सहमति के बाद ही तस्वीरें सार्वजनिक की गई थी। डेट पर जाने के लिए सनी लियोन को समझाने में डेनियल को छह हफ्ते लगे। सनी लियोन चाहती थी कि डेनियल उसे रिजेक्ट कर दें,इसलिए सनी ने डेनियल के साथ पहली डेट पर जाने के लिए इतना वक्त लगाया।



डेनियल वेबर लॉस एंजलिस का रहने वाला है। वह पेशे से गिटारिस्ट था। अब वह सनी लियोन का बिजनेस मैनेजर है। डेनियल दोनों की ज्वाइंट प्रोडक्शन कंपनी का प्रमुख है। डेनियल का कहना है कि भारतीय समाज में इस प्रोफेशन(एडल्ट फिल्में)को गलत माना जाता है लेकिन हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी है। सनी लियोन को खाना बनाना नहीं आता लेकिन डेनियल कुकिंग में पारंगत है।


Home / Entertainment / Bollywood / पति की मंजूरी के बगैर कोई काम नहीं करती सनी लियोन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो