scriptगूगल सर्च 2015 में सनी लियोन के आगे फेल हुए सारे सितारे | Sunny Leone Most Googled Indian of 2015, Ahead of Salman Khan | Patrika News

गूगल सर्च 2015 में सनी लियोन के आगे फेल हुए सारे सितारे

Published: Dec 17, 2015 12:01:00 pm

गूगल सर्च इंजन ने इस साल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार बनीं सनी लियोन पहले स्थान पर रही हैं

Sunny Leone

Sunny Leone

नई दिल्ली। गूगल सर्च इंजन ने इस साल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार बनीं सनी लियोन पहले स्थान पर रही हैं। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार, कैटरीना कैफ, प्रियंका चौपड़ा, दीपिका पादुकोण, सुपर स्टार सलमान और शाहरूख को कड़ी टक्कर देते हुए सनी लियोन साल 2015 की मोस्ट सर्च सेलिब्रिटी बनी हैं। यहां बता दें कि वह पिछले साल यानी 2014 में भी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीयों की सूची में पहले नंबर पर थीं। इस लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10वें पायदन पर हैं। जबकि पिछले साल पीएम मोदी दूसरे सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले भारतीय में से थे। तीसरे नंबर पर एपीजी अब्दुल कलाम का नाम है। 

भले ही साल 2015 सलमान खान के लिए उठापटक से भरा रहा हो और वह लगातार चर्चाओं में बने रहे हों लेकिन सच तो यह है कि इन सबके बावजूद गूगल में सर्वाधिक सर्च होने वाले भारतीयों में उन्हें तगड़ी पछाड़ मिली है। पोर्न फिल्मों में काम कर चुकीं 34 साल की सनी लियोन के इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर होने की कई वजहें हो सकती हैं। उनके खिलाफ मुंबई में एक हाउसवाइफ द्वारा अश्लीलता का केस दर्ज किया गया था। एक वामपंथी नेता ने उनके कंडोम के विज्ञापन को लेकर काफी हो हल्ला किया था और कहा कि इस विज्ञापन से रेप की घटनाएं बढ़ती हैं।

सनी लियोन की इस साल एक फिल्म रिलीज हुई, एक पहेली लीला। उनकी फिल्म मस्तीजादे को सेंसर बोर्ड से पास होने में दिक्कत आई। उनके सुपरगर्ल टाइटल वाले म्यूजिक वीडियो की यह कहकर आलोचना की जा रही है कि इसमें महिलाओं का गलत चित्रण किया गया है। वैसे सलमान और सनी बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर हैं जोकि सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किए गए हैं। 

गूगल की लिस्ट के मुताबिक-

सबसे अधिक सर्च किए गए लोग
1. सनी लियोनी
2. सलमान खान
3. एपीजी अब्दुल कलाम
4. कटरीना कैफ
5. दीपिका पादुकोण
6. शाहरुख खान
7. यो यो हनी सिंह
8. काजल अग्रवाल
9. आलिया भट्ट
10. नरेंद्र मोदी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो