script‘तमाशा’ ने रिलीज के पहले ही दिन कमाएं 10.87 करोड़ | Tamasha earns 10.87 on first day release | Patrika News

‘तमाशा’ ने रिलीज के पहले ही दिन कमाएं 10.87 करोड़

Published: Nov 28, 2015 03:32:00 pm

‘तमाशा’ को इंडिया में 2100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और पहले ही दिन इसने 10.87 करोड़ रूपये बटोरे।

ye jawani hai deewani fame ranbir deepika new movi

ye jawani hai deewani fame ranbir deepika new movie tamasha

मुंबई। दीपिका-रणबीर का ‘तमाशा’ दर्शकों को भा गया है।इस जोड़ी ने एक बार फिर अपना जादू सब पर चला दिया है। अभी एक ही दिन हुआ है ‘तमााशा’ को रिलीज हुए और इस फिल्म ने पहले ही बम्पर कमाई की।इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर10 करोड़ का आंकड़ा पार लिया।

‘तमाशा’ को इंडिया में 2100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और पहले ही दिन इसने 10.87 करोड़ रूपये बटोरे। इस फिल्म ने मल्टीप्लेक्स और मेट्रो सीटिज में सबसे ज्यादा कमाई की है।डायरेक्टर इम्तियाज अली की इस फिल्म को विदेशों में 571 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने सोशल साइट ट्विटर पर ‘तमाशा’ के कलेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने पोस्ट किया,’तमाशा ने शुक्रवार 10.87 करोड़ कमाए। प्लेक्स/मेट्रो में दमदार है।इंडिया में व्यापार।’

शनिवार और रविवार को दर्शकों के ज्यादा से ज्यादा संख्या में थियेटर पहुंचने की संभावना है।फिल्म की शुक्रवार की कमाई देखकर अब आगामी दो दिनों में अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो