scriptबिग बी का टि्वटर हैंडल हैक, ट्वीट कर दी जानकारी | Twitter handle of Amitabh Bachchan hacked | Patrika News

बिग बी का टि्वटर हैंडल हैक, ट्वीट कर दी जानकारी

Published: Aug 31, 2015 12:00:00 pm

हाल ही
में उन्होंने इस बारे में जानकारी दी कि उनका टि्वटर हैंडल हैक हो गया है, जिससे
कुछ सेक्स साइट्स को फोलो किया गया

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन टि्वटर जैसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में जानकारी दी कि उनका टि्वटर हैंडल हैक हो गया है। जिससे कुछ सेक्स साइट्स को फोलो किया गया।



बिग बी ने ट्वीट कर बताया कि मेरा टि्वटर हैंडल हैक हो गया! सेक्स साइट्स को फोलो किया गया। जिसने भी ये किया है, इसकी कोशिश किसी और पर करे, बड्डी मुझे इसकी जरूरत नहीं है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/638229835299459072



आपको बता दें कि अमिताभ टि्वटर, फेसबुक और ब्लॉग पर एक्टिव रहते हैं। टि्वटर पर उनके फोलोअर्स की संख्या भी बहुत ज्यादा है। अक्सर वे टि्वटर पर फोटोज और अपने विचार शेयर करते रहते हैं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो