scriptटि्वटर पर लोगों ने करण जौहर पर निकाला गुस्सा | Twitterites vent anger on Karan Johar after US court judgement on gay marriages | Patrika News
बॉलीवुड

टि्वटर पर लोगों ने करण जौहर पर निकाला गुस्सा

टि्वटर
पर कोसे जाने से करण जौहर भी काफी नाराज दिखाई दिए

Jun 29, 2015 / 12:27 am

जमील खान

Karan Johar

Karan Johar

मुंबई। अमरीका में समलैंगिकों को शादी करने की मान्यता मिलने के बाद यौन रूझान को लेकर बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर को सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। टि्वटर पर कोसे जाने से करण जौहर भी काफी नाराज दिखाई दिए। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर एक व्यक्ति ने करण जौहर की यौन रूचि का मजाक उड़ाते हुए अपने पोस्ट में लिखा, अफवाह है कि करण जौहर जल्द ही अमरीका में शादी करने वाले हैं।

इस ट्वीट पर करण जौहर को गुस्सा आया और वह बहुत दुखी भी हुए। उसी उपयोगकर्ता के ट्वीट से संबंधित लिंक को रीट्वीट करते हुए करण ने पोस्ट किया, एक आंदोलन की बड़ी सफलता का कुछ टि्वटर उपयोगकर्ता मजाक उड़ा रहे हैं, यह बहुत दुखद और घिनौना है। शर्म आनी चाहिए।

टि्वटर उपयोगकर्ता का यह ट्वीट अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाले फैसले के बाद आया है। ज्ञात रहे कि 2013 में सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को बरकरार रखने का फैसला दिया था, जिसके बाद से भारत में समलैंगिकता अवैध है।

Home / Entertainment / Bollywood / टि्वटर पर लोगों ने करण जौहर पर निकाला गुस्सा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो