script“बेफिक्र” में वाणी कपूर बनेगी रणवीर सिंह की लेडीलव | Vani Kapoor To Be Cast Against Ranveer Singh in movie "Befikre" | Patrika News

“बेफिक्र” में वाणी कपूर बनेगी रणवीर सिंह की लेडीलव

Published: Oct 06, 2015 03:42:00 pm

आदित्य चोपड़ा की
फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही है वाणी कपूर।

vaani

vaani

मुंबई।यशराज कैंप की खोज”शुद्ध देसी रोमांस”से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली वाणी कपूर एक बार फिर आदित्य चोपड़ा की फिल्म “बेफिक्र” में नजर आएगी। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ पहली बार सिल्वर स्क्रिन पर दिखाई देंगी।



साल 2013 में सुशांत सिंह के साथ अच्छी कैमेस्ट्री शेयर करने वाली वाणी लम्बे समय बाद फिर से बी-टाउन में वापसी कर रही है। दर्शकों को वाणी कॉफी पसंद आई थी लेकिन वो साउथ की तमिल फिल्मों में व्यस्त थी।इसमें वो यशराज कैंप से ही डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी।



खबर है कि आदित्य की इस फिल्म में लीड रोल के लिए अनुष्का शर्मा का नाम सामने आ रहा था लेकिन कुछ मतभेदो के चलते उन्हें नहीं लिया गया। इसके बाद वाणी कपूर को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो