script

शाहरुख के एक ऐसे फैन की कहानी, जो हैरान कर देगी

Published: Apr 13, 2016 02:53:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

इस फैन की कहानी में इमोशन है..दर्द है…जुनून है…प्यार है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लडऩे की दास्तां भी…

vishal singh

vishal singh

मुंबई। वह लखनऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। नाम है विशाल सिंह। खुद को अभिनेता शाहरुख खान को दुनिया का नंबर वन फैन बताता है। उसने अपना नाम भी बदल लिया है। अब वह विशाल नहीं, विशाहरुख है। खास बात तो यह है कि उसने अपनी पत्नी, बच्चों, घर की एसेसरीज और कार तक को शाहरुख से कनेक्ट कर दिया है। विशाहरुख को शाहरुख की फैन का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। उसने इस फिल्म को देखने के लिए गैंग तैयार की है, जिसमें कई लोग शामिल हैं। विशाल की कहानी यहीं खत्म नहीं हो जाती, आगे की कहानी में दर्द है…इमोशन है…जुनून है…प्यार मोहब्बत और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लोहा लेने की दास्तां भी…तो आइए, जानते हैं शाहरुख के एक अनोखे फैन की कहानी कि वह कैसे कैंसर से लड़ा और जीता भी…
शाहरुख अपने सबसे बड़े फैन विशाल और उनकी पत्नी काजोल के साथ।
कल हो ना हो…
विशाहरुख ने बताया, मुझे किडनी में कैंसर था और सेहत काफी ज्यादा गिर गई थी। उसी दौरान शाहरुख की फिल्म ‘कल हो ना हो’ रिलीज हुई। फिल्म में शाहरुख के दिल में छेद था, लेकिन उसने जिंदगी की जंग में जीत दर्ज की। इससे मैं बहुत इंस्पायर हुआ और कैंसर से जंग जीतने में सफलता पाई या यूं कह लें कि उनकी दीवानगी ने मेरी जान बचा ली।

10 साल से शाहरुख के इंतजार में…
विशाहरुख लखनऊ में होम्योपैथी के थोक व्यवसायी हैं और अपने घर पर ही रिटेल का स्टोर बना रखा है। लेकिन, उस स्टोर के बाहर पिछले 10 सालों से रिबन लगा हुआ है। वह बताते हैं कि यह रिटेल स्टोर आज तक नहीं खुला है। यह तभी खुलेगा, जब शाहरुख इसका इनॉग्रेशन करेंगे। 

फौजी से बन गया दीवाना…
16 साल की उम्र में ‘फौजी’ सीरियल में शाहरुख को देखकर विशाल उनके फैन हो गए। धीरे-धीरे वह शाहरुख को कॉपी करने लगा। खुद और अपने घर को पूरी तरह शाहरुख के रंग में रंग दिया। मोबाइल की रिंगटोन में शाहरुख के गाने तो बाथरूम तक में शाहरुख के स्टीकर और पोस्‍टर लगा दिए।

वाइफ रुचि…’काजोल’ 
दीवाना स्टाइल में लड़की को किया प्रपोज…
इसे संयोग कहें या कुछ और कि शाहरुख का टीवी में फौजी पहला सीरियल था, इसमें शाहरुख को देखकर विशाल उनके दीवाने हो गए। दूसार ओर शाहरुख की पहली रिलीज फिल्म दीवाना थी। इस फिल्म ने विशाल की लाइफ बना दी। जी हां, विशाल ने बताया कि दीवाना फिल्म में शाहरुख दिव्या भारती को अनोखे स्टाइल में प्रपोज करते हैं। उस फिल्म की तरह ही उनकी लाइफ में लव अफेयर चल रहा था। उन्होंने शाहरुख की तरह ही रुचि को प्रपोज किया, जो एक्सेप्ट भी हो गया और दोनों ने शादी कर ली। संयोग से विशाल की वाइफ रुचि भी शाहरुख की फैन थीं, तो दोनों की रजामंदी से रुचि नाम ‘काजोल’ हो गया।

शाहरुख से विशाहरुख की पहली मुलाकत…
विशाहरुख की शाहरुख से पहली मुलाकात भी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ शाहरुख के पोस्‍टर से सजी गाड़ी से मुंबई गए। शाहरुख से मिलने के लिए विशाल ने गार्ड को उनके परिवार का सदस्य बताया, लेकिन बात नहीं बनी। फिर उसने शाहरुख को पत्र लिखा कि या तो आज मिलकर जाएंगे या समुद्र में परिवार सहित कार लेकर कूद जाएंगे। पत्र पढ़कर शाहरुख बहुत घबरा गए थे। उन्होंने अपने फैन की इच्छा का सम्मान किया। इस तरह विशाहरुख और शाहरुख की पहली मुलाकात हुई। यह मुलाकात 1996 में शाहरुख के मुंबई स्थित घर पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद विशाल ने अपना नाम विशाहरुख रख लिया।

बेटी सिमरन और बेटा आर्यन…

शाहरुख का मंदिर…
विशाहरुख के बच्चों के नाम…
विशाल ने अपने बच्चों के नाम भी शाहरुख की फिल्मों के किरदारों पर रखे हैं। बड़ी बेटी का नाम डीडीएलजी की एक्ट्रेस काजोल के नाम पर सिमरन और छोटे बेटे का नाम मोहब्बतें के नाम पर आर्यन रखा है। उनकी पत्नी रुचि से काजोल हो गई हैं। अपने घर का नाम शाहरुख बंगला रख दिया है। घर में शाहरुख का मंदिर भी है। इनके घर में पंखे, तकिए, बेडशीट और यहां तक की कुर्सी, सीढिय़ों और मोबाइल कवर पर भी शाहरुख की फोटो है।

शाहरुख फैन फोर्स…
विशाहरुख ने शाहरुख की नई फिल्म ‘फैन’ देखने के लिए शाहरुख फैन फोर्स का गठन किया है। इसमें उनके मुहल्ले और आस-पास के लोगों के साथ ही बाहर के लोग भी जुड़ रहे हैं। विशाहरुख की योजना इस फोर्स के सारे मेंबर्स के साथ एक साथ मल्टीप्लेक्स में जाकर मूवी देखने की है। विशाहरुख ने बताया कि इस मूवी में शाहरुख उनकी तरह एक फैन के किरदार में हैं। इसमें जो फैन के किरदार का घर दिखाया गया है, वह बिलकुल उनके घर जैसा ही है, इसलिए उनके लिए इस मूवी का रिलीज होना एक उत्सव जैसा है।

मुंबई में काटा 42 फीट का बर्थडे केक…
बता दें कि शाहरुख खान के पिछले जन्मदिन यानी 2 नवंबर 2015 को वह 42 फीट का बर्थडे कार्ड लेकर उनके घर मुंबई गए थे। वहां किंग खान ने इसकी दीवानगी देखकर इससे मुलाकात की और इन्हें धन्यवाद भी दिया। बीते दिनों शाहरुख की फिल्म ‘फैन’ के फेसबुक पेज पर उनका वीडियो ‘तू नहीं समझेगा’ साझा भी किया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो