WATCH : घायल वंस अगेन में सनी का पॉवरपैक एक्शन ट्रेलर
Published: Jan 22, 2016 11:41:00 am
एक्शन हीरो सनी देओल की अपकमिंग फिल्म घायल वंस अगेन का दूसरा एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ghayal once again offical trailer featuring sunny deol
मुंबई। एक्शन हीरो सनी देओल की अपकमिंग फिल्म घायल वंस अगेन का दूसरा एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सनी का जोरदार एक्शन दिखाया गया है। इस फिल्म में सनी ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि इसका निर्देशन भी किया है।
फिल्म में अभिनेता के अलावा सोहा अली खान और ओम पुरी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन खुद सनी देओल ने किया है।
फिल्म की कहानी चार युवाओं की है जो किन्हीं कारणों से माफिया के चक्कर में पड़ जाते है और सनी देओल उन्हें बचाने की भरसक कोशिश करते हैं। फिल्म ‘घायल’ की सीक्वल है जिसमें सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म सुपरहिट रही थी।
ट्रेलर में सनी देओल एक बार फिर अपनी दमदार आवाज से दर्शकों को हैरान करते नजर आयेंगे। इस फिल्म में चार युवाओं के नये चेहरे भी नजर आयेंगे। फिल्म 5 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।