scriptRelease हुआ ‘हेट स्टोरी 3’ का नया गाना ‘नींदे खुल जाती हैं’ | Watch The New Song Neendein Khul Jaati Hai From Hate Story 3 | Patrika News

Release हुआ ‘हेट स्टोरी 3’ का नया गाना ‘नींदे खुल जाती हैं’

Published: Nov 28, 2015 01:25:00 pm

बॉलीवुड स्टार जरीन खान, डेजी शाह, करण सिंह ग्रोवर और शर्मन जोशी की फिल्म हेट स्टोरी 3 का नया गाना नींदे खुल जाती रिलीज हुआ है

Neendein khul jaati hain

Neendein khul jaati hain

मुंबई। बॉलीवुड स्टार जरीन खान, डेजी शाह, करण सिंह ग्रोवर और शर्मन जोशी की फिल्म हेट स्टोरी 3 का नया गाना नींदे खुल जाती रिलीज हुआ है।

इस गाने को मीका सिंह और कनिका कपूर ने गाया है और मीत ब्रदर्स ने कम्पोज किया है। गाने में फिल्म के हीरो करण सिंह ग्रोवर मॉडल एक्ट्रेस पूजा गुप्ता के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। यह एक डांस नंबर है जिसमें दोनों की बेहद ही हॉट कैमेस्ट्री दिख रही है। 

इससे पहले हेट स्टोरी 3 के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। इन गानों में डेजी शाह, करण सिंह ग्रोवर, जरीन खान, शर्मन जोशी की जोरदार कैमेस्ट्री दिखी है। गानों में जरीन खान और डेजी शाह बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

बता दे कि विशाल पांडे की डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म प्यार, पैसा, इश्क और बदले की कहानी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो