scriptकिस अभिनेता ने धोनी को चतुर और तेज दिमाग वाला खिलाड़ी कहा, जानिए | Which actor said, Dhoni is a smart and sharp minded player | Patrika News

किस अभिनेता ने धोनी को चतुर और तेज दिमाग वाला खिलाड़ी कहा, जानिए

Published: Mar 24, 2016 04:37:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

इसीलिए धोनी दुनियाभर के खिलाडिय़ों में सबसे चतुर और तेज दिमाग वाले हैं…

sushant singh rajput

sushant singh rajput

मुम्बई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारत को मिली रोमांचक जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, धोनी के व्यक्तित्व के इतने पहलू हैं कि उन पर 100 फिल्में भी बनाई जाएं, तो वे कम पड़ जाएंगी। बता दें कि सुशांत, धोनी की जीवनी में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। नीरज पांडेय द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम एमएस धौनी-द अनटोल्ड स्टोरी है। सुशांत ने कहा है कि दुनियाभर के सभी खिलाडिय़ों में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग सबसे तेज चलता है। उनकी चतुराई खेल का रुख पलट देती है।

सुशांत ने लिखा, अगर हम धोनी पर 100 फिल्म भी बना लें, तो भी वे कम पड़ जाएंगी। धोनी खेलों की दुनिया में सबसे कुशाग्र हैं। हम आपसे प्यार करते हैं धोनी। फिल्मी किरदार के लिए सुशांत को भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे प्रशिक्षित कर रहे हैं। अभी सुशांत चोटिल हैं। वह धोनी का प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट का अभ्यास करते वक्त चोटिल हो गए थे। यह फिल्म 2 सितम्बर को रिलीज होगी। इसमें कियारा आडवाणी, अनुपम खेर और हैरी तांग्री भी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो