scriptहिट एंड रन केस : जानिए, क्या है घटना की रात की पूरी कहानी? | Whole story of Salman Khan's hit and run case | Patrika News
बॉलीवुड

हिट एंड रन केस : जानिए, क्या है घटना की रात की पूरी कहानी?

अभिनेता सलमान खान कोर्ट के लिए रवाना हो गए, अगर सलमान पर लगे
आरोप सही पाए गए तो उन्हें 10 साल की जेल हो सकती है

May 06, 2015 / 10:47 am

प्रीती जैन

Salman Khan

Salman Khan

मुंबई। 2002 हिट एंड रन केस में बुधवार को मुंबई की लोकल कोर्ट सलमान खान की किस्मत पर फैसला सुनाएगी। मामले में सेशन कोर्ट जज डी डब्ल्यू देशपांडे सवा 11 बजे के बाद फैसला सुनाएंगे। अभिनेता सलमान खान कोर्ट के लिए रवाना हो गए। अगर सलमान पर लगे आरोप सही पाए गए तो उन्हें 10 साल की जेल हो सकती है।

मामला साल 2002 का है। सलमान पर आरोप है कि वह शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि चार लोग घायल हुए थे। सलमान के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स जेल की हवा खा चुके है।

जानिए क्या उस रात की पूरी कहानी
22 सितंबर की रात सलमान खान अपने दोस्तों के साथ एक फाइव स्टार होटल में पार्टी में थे। गवाहों के अनुसार सलमान ने पार्टी में शराबी पी थी। वह नशे में चूर थे। उस रात उनके पास सफेद कलर की टोयोटो लैंड क्रुजर कार थी। नशे में चूर होने के बाद सलमान ने खुद गाड़ी ड्राइव की जबकि ड्राइवर उनके साथ था। हालांकि कुछ दिनों पहले सलमान के ड्राइवर ने कोर्ट में कहा था कि गाड़ी वह चला रहा था।

नशे में चूर सलमान की गाड़ी देर रात 3.40 पर बांद्रा हिल रोड़ पहुंची। गाड़ी की रफ्तार तेज थी। हिल रोड पर अमरीकन एक्सप्रेस बेकरी से कुछ पहले ही अचानक गाड़ी का संतुलन खो गया और गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई। फुटपाथ पर बेकरी में काम करने वाले कर्मचारी सो रहे थे। बद्किस्मती से एक शख्स की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि टक्कर के बाद सलमान गाड़ी से नीचे उतरे, लेकिन वह गाड़ी मौके पर छोड़ कर वहां से गायब हो गए। गाड़ी के नंबर और चश्मदीद गवाहों के जरिए पुलिस अभिनेता के घर पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिले। हालांकि बाद में वह स्वंय सामने आ गए। पुलिस अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज करती और उन्हें गिरफ्तार भी करती। गिरफ्तारी के कुछ देर बाद सलमान जुर्माने के साथ जमानत पर रिहा हो जाते है।

सलमान की आसान रिहाई कई संगठनों को नागवार गुजरी। संगठनों ने सलमान की रिहाई का विरोध किया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालती आदेश पर गैर इरादन हत्या के जुर्म में सलमान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के 18 दिन बाद अभिनेता को जमानत मिल गई। इसके बाद मामले में कई बदलाव आए और अब तक 13 बीत गए। अब यदि सलमान मामले में दोषी पाए जाते है तो उन्हें करीब 10 साल की सजा हो सकती है।

Home / Entertainment / Bollywood / हिट एंड रन केस : जानिए, क्या है घटना की रात की पूरी कहानी?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो