फिल्म के डायरेक्टर कुरोसो ने ट्विटर पर एक फोटो साझा की है, जिसमें रणवीर और दीपिका एक साथ नजर आ रहे हैं…
मुंबई। इन दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह टोरंटो में हैं। दीपिका जहां फिल्म ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए गई हैं, वही रणवीर हाल ही दीपिका संग वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे हैं। शनिवार को फिल्म के डायरेक्टर डीजे कुरोसो ने अपने ट्विटर पर एक फोटो साझा की है, जिसमें रणवीर और दीपिका एक साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि रणवीर वेलेंटाइन डे टोरंटो में अपनी लेडी लव दीपिका के साथ मनाएंगे। कल तक ये खबरें सिर्फ अटकलें थीं, लेकिन डीजे ने जो तस्वीर साझा की है, उससे साफ होता है कि रणवीर टोरंटो में दीपिका के साथ हैं। डीजे कुरोसो ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सेट पर आज एक खास मेहमान। रणवीर सिंह और खुशमिजाज दीपिका पादुकोण। महान आत्मा।
गौरतलब है कि दीपिका इस फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस हॉलीवुड फिल्म में दीपिका एक्शन सीन करती नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने जिम में पसीना बहना शुरू कर दिया है। हाल ही में दीपिका की ट्रेनिंग करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। अभिनेता विन डीजल ने भी दीपिका के साथ एक शानदार तस्वीर और वीडियो शेयर किया था।दीपिका के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। उनकी शूटिंग भी ट्रैक पर है साथ ही रणवीर उनसे मिलने टोरंटो पहुंच गए हैं। दोनों की जोड़ी हाल ही फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आई थी। दोनों को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर्स के अवॉर्ड भी जीते हैं।