scriptअरुण यादव पर लाठीचार्ज की गूंज बुरहानपुर पहुंची, जिले में फूंका सीएम का पुतला | Arun Yadav reached Burhanpur echo of baton-charged, district blew CM's effigy | Patrika News

अरुण यादव पर लाठीचार्ज की गूंज बुरहानपुर पहुंची, जिले में फूंका सीएम का पुतला

locationबुरहानपुरPublished: Jan 17, 2017 05:20:00 pm

Submitted by:

Editorial Khandwa

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण
यादव पर सोमवार को  भोपाल में हुए पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध बुरहानपुर
के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है। इसके खिलाफ मंगलवार को दोपहर 12 बजे नेपानगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनका पुतला
फूंका।

burhanpur arun yadav nepanagar protest

burhanpur arun yadav nepanagar protest

बुरहानपु@ पत्रिका. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव पर सोमवार को भोपाल में हुए पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध बुरहानपुर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है।

इसके खिलाफ मंगलवार को दोपहर 12 बजे नेपानगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनका पुतला फूंका।

 इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार को जमकर कोसा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवराज की तानाशाही नहीं चलेगी। सरकार की मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। तानाशाही के खिलाफ कांग्रेसी कंधे से कंधा मिलाकार विरोध करेंगे। वहीं पुतला फूंकने के दौरान पुलिस के जवान ने जल रहे पुतले पर पानी डालने की कोशिश की तो उसे कांग्रेसी कार्यकर्ता ने रोका।
पुलिस से हुई छड़प
इसपर कांग्रेसी पर पुलिस की तीखी छड़प हुई। दोनों एक-दूसरे से पुतले को छीनने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि इसके बाद किसी तरह पुलिस ने अधजले पुतले पर पानी डालकर आग को शांत किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो