scriptभाजपा से सीएम होंगे स्टार प्रचारक, कांग्रेस से यादव और भूरिया आएंगे | BJP will be CM, star campaigner, Yadav and Bhuria from Congress | Patrika News

भाजपा से सीएम होंगे स्टार प्रचारक, कांग्रेस से यादव और भूरिया आएंगे

locationबुरहानपुरPublished: Jul 26, 2017 01:13:00 pm

Submitted by:

Editorial Khandwa

टिकट तय होने के बाद अब प्रचार पर नजर
कांग्रेस-भाजपा प्रदेश अध्यक्षों में द्वंद

BJP will be CM, star campaigner, Yadav and Bhuria

BJP will be CM, star campaigner, Yadav and Bhuria from Congress

नेपानगर. भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के टिकट तय होने के बाद अब चुनाव प्रचार की रणनीति बनना शुरू हो गई। भाजपा की ओर से प्रत्याशी राजेश चौहान के लिए स्टार प्रचारक के रूप में प्रदेश के मु?यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान होंगे, तो कांग्रेस की तरफ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और सांसद कांतिलाल भूरिया कमान संभालेंगे। अगस्त के पहले सप्ताह से चुनाव प्रचार का दौर जोर पकड़ेगा, जो रक्षाबंधन तक चलेगा।
नेपानगर चुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान में द्वंद होगी। क्योंकि पूर्व में सांसद रहे यादव की यह संसदीय क्षेत्र रह चुका है और चौहान का वर्तमान में यह संसदीय क्षेत्र है। चौहान के अलावा भाजपा की और से चुनाव प्रचार के लिए प्रचारकों की लंबी सूची बनकर तैयार है। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस, जिला प्रभारी मंत्री पारस जैन सहित कई दिग्गज नेता आएंगे।
आरपीआईसे विलियम शिंदे घोषित
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की तस्वीर भी साफ हो गई। विलियम बाथवेल शिंदे प्रत्याशी घोषित किए गए। जबकि अशफाक हुसैन निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। हालांकि 27 जुलाई को नाम वापसी के दिन स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। अब तक की स्थिति में अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार सामने दिख रहे हैं।

कांग्रेस ने जारी की घोषित पार्षदों की सूची
मंगलवार दोपहर तक कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशियों के नामों की भी अधिकृत घोषणा कर दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सैनी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक यशवंत चौकसे और रामभाऊ लांडे की अनुशंसा पर अंतिम सूची जारी कर दी। अब पार्षदों में भी भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम स्पष्ट हो गए।
यह है कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी
वार्डक्र. वार्ड प्रत्याशी का नाम
1 राजीव वार्ड इंदुबाई रविंद्र
2 नेहरू वार्ड विकास रतनसिंह
3 तिलक वार्ड शांताराम ठाकरे
4 शितला माता वार्ड शबिना मो.रफिक
5 सांईनाथ वार्ड वैशाली बैजनाथ
6 सरदार पटेल वार्ड रजनी महाजन
7 अशोक नगर कैलाश लालचंद पटेल
8 गुरुनानक वार्ड नीरजकुमार रामचंद्र
9 संजय नगर वंदना अशोक गायकवाड़
10 शिवाजी नगर छोटेलाल तेलपुरे शिवलाल
11 लक्ष्मी बाई वार्ड प्रतीकसिंह बैस
12 भगतसिंह वार्ड कमलाबाई केशव
13 प्रताप वार्ड वत्सला भाउलाल गवई
14 शास्त्री वार्ड रविंद्र पापाराम
15 डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुलबीबाई थानसिंग
16 विवेकानंद वार्ड बलदेव पवार सेनु
17 भवानी माता वार्ड विमलबाई सपकाले
18 डॉ. राधाकृष्णणन प्रेरणा जीतेंद्र पाटिल
19 आजाद वार्ड सुरेश सोनवणे
20 गांधी वार्ड गेंदालाल मौर्य
21 आंबेडकर वार्ड हरीश शिंदे
22 सीतानहानी वार्ड मोरिहसिंग धुड़कु
23 इंदिरा गांधी वार्ड बीनाबाई डावर
24 मोतीलाल वार्ड मंगला पाटिल रामदास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो