scriptयह कहानी आपको भी रुला देगी.. पहले भाई की अर्थी उठी..घंटेभर बाद बहन की डोली | Emotional Story of Burhanpur's youth Death | Patrika News

यह कहानी आपको भी रुला देगी.. पहले भाई की अर्थी उठी..घंटेभर बाद बहन की डोली

locationबुरहानपुरPublished: May 27, 2017 01:04:00 pm

Submitted by:

Editorial Khandwa

बहन की शादी में नाच गा रहे भाई की मौत हो गई। कुछ देर पहले तक जहां हंसी खुशी का माहौल था, पलभर में गम में बदल गया।

??? ?? ???? ??? ??? ??? ?? ?????

Burhanpur Sister’s dancing brother died due to unknown reason.

बुरहानपुर. बहन की शादी में नाच गा रहे भाई की मौत हो गई। कुछ देर पहले तक जहां हंसी खुशी का माहौल था, पलभर में गम में बदल गया। हर तरफ चीख पुकार और रूदन मच गई। घटना ग्राम बिरोदा की है। दूसरे दिन गम भरे माहौल में बहन की शादी की गई। बिरोदा में गुरुवार रात 2 बजे रोशनी पिता राजेश सोनोने की शादी में महिला संगीत का आयोजन चल रहा था। तभी पूरा परिवार नाच गा रहा था। इसमें रोशनी का भाईदीपक उर्फ गोलु 20 वर्षीय भी शादी की खुशी में मस्त था। पलभर में वह बाथरूम जाते समय उसकी करंट से मौत हो गई। उसकी आवाज सुनकर सभी दौड़े और जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन भी आश्चर्य में है कि अचानक कैसे मौत हो गई। कुछलोगों का कहना है कि बाथरूम जाते समय गिरने से युवक की मौत हो गई। लालबाग पुलिस का कहना हैकि पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा युवक की मौत कैसे हुई।

 
??? ?? ???? ??? ??? ??? ?? ?????



बिदाई के नहीं भाई की मौत के थे आंसू
रोशनी को हल्दी लगने के बाद शादी नहीं रुक सकती थी। इसलिए एक सुबह जहां भाई का शव अंतिम संस्कार के लिए विदा किया दोपहर में रोशन को गम भरे माहौल में विदा किया। वह रोती बिलखती रही। यह आंसू उसके विदाई के नहीं बल्कि भाई की मौत पर निकल रहे थे। घटना के बाद रोशनी को दो लोग बुरहानपुर सिलमपुरा में ले गए, जहां उसका विवाह होना था। ग्रामीणों ने बताया कि गोलू रोशनी का इकलौता भाई था, इसकी मौत से माता-पिता का भी सहारा उठगया। 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो