scriptदुबई में भी प्रसिद्ध हैं यहां की आकर्षक गणेश प्रतिमाएं। जाने कहां पढ़े पूरी खबर ? | famous in dubai very beautyful ganesh statues, read full news | Patrika News

दुबई में भी प्रसिद्ध हैं यहां की आकर्षक गणेश प्रतिमाएं। जाने कहां पढ़े पूरी खबर ?

locationबुरहानपुरPublished: Aug 24, 2016 02:36:00 pm

Submitted by:

Editorial Khandwa

पूरे मप्र में जाती है शहर की प्रतिमाएं,  एक करोड़ से अधिक का कारोबार

famous in dubai very beautyful ganesh statues, rea

famous in dubai very beautyful ganesh statues, read full news



बुरहानपुर. पूरे प्रदेश में लुभाने वाली बुरहानपुर की गणेश प्रतिमाएं दुबईतक प्रसिद्ध हो गईहै।विदेश से आने वाले व्यापारी बुरहानपुर से थोक में प्रतिमाएं खरीदकर इसे दुबईमें बेच रहे हैं।इस साल भी इसे लेकर बुकिंग शुरू हो गई है। इसे लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह बना हुआ है। लगभग एक करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद जताईगईहै।

गणेशजी की प्रतिमाओं की डिमांड बुरहानपुर से निकलकर प्रदेश और विदेशों तक हो गई है। मूर्तिकारों का कहना हैकि दुबईके व्यापारी प्रतिमाओं की पूछपरख कर रहे हैं।पिछले साल भी यहां से प्रतिमाएं दुबईमें जा चुकी है। इसके अलावा प्रदेश के हरदा, हरसूद, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर तक बुरहानपुर से प्रतिमाएं जाती है। जबकि महाराष्ट्र के सावदा, फेजपुर, जलगांव, भुसावल में भी शहर की प्रतिमाएं प्रसिद्ध है।
बुकिंग फूल, अब नहीं ले रहे ऑर्डर

शहर के बाहर जाने वाली प्रतिमाओं की बुकिंग हो चुकी है। अब बाहर अन्य शहरों की प्रतिमाओं की बुकिंग बंद कर दी है।मूर्तिकारों ने बताया कि शहर में जगह-जगह स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का निर्माण चल रहा है।इसकी तैयारी को लेकर मूर्तिकार रात-दिन काम में जुटे हुए हैं।

बाजार प्रतिमाओं से सजा
शहर का बाजार भी प्रतिमाओं से सज गया है।इस बार विभिन्न रूपों में गणेशजी की प्रतिमाएं लोगों को लुभा रही है।सांईबाबा, श्रीरामजी, शिवजी और बाहुबली के रूप में भी गणेशजी की प्रतिमाएं बनाईगई है। प्रतिमाओं की कीमत उनकी साइज पर तय की गईहै। 100 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए कीमत तक प्रतिमाएं उपलब्ध है।
– बुरहानपुर की प्रतिमाओं की डिमांडदुबई तक है।पिछले साल भी कईमूर्तियां यहां भेजी गईथी।इस साल भी पूछपरख चल रही है।इसके अलावा प्रदेश के कईशहरों मेें बुरहानपुर की प्रतिमाएं स्थापित होगी।

– राजेश मोरे, मूर्तिकार
:आकर्षित…. शहर में सजा मूर्तियों का बाजार।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो