script20 साल बाद एक बार फिर छपेंगे एक रूपए के नोट | Government to print Re 1 notes from January 1 | Patrika News

20 साल बाद एक बार फिर छपेंगे एक रूपए के नोट

Published: Dec 26, 2014 03:32:00 pm

नोट
का आकार 9.7 गुणा 6.3 सेंटीमीटर का होगा और इसके शीर्ष पर भारत सरकार छपा होगा।

नई दिल्ली। एक रूपए का नोट आज की तारीख में आपको ज्यादा कुछ नहीं दिला सकता, लेकिन फिर भी करीब 20 साल बाद सरकार एक बार फिर एक रूपए के नोट की छपाई शुरू करने जा रही है। केंद्र सरकार 1 जनवरी से इसकी छपाई फिर शुरू करने वाली है। गौरतलब है कि एक, दो व पांच के सिक्कों के प्रचलन के बाद सरकार ने एक रूपए के नोट की छपाई नवंबर 1994 मे, दो रूपए के नोट की छपाई फरवरी 1995 मे और पांच रूपए के नोट की छपाई नवंबर 1995 में बंद कर दी थी।


इस बार भी एक रूपए के नोट की छपाई भारत सरकार के मुद्रण कारखाने में होगी और इस पर मौजूदा वित्त सचिव राजीव महर्षि के हस्ताक्षर होंगे। नोट का आकार 9.7 गुणा 6.3 सेंटीमीटर का होगा और इसके शीर्ष पर भारत सरकार छपा होगा। इस पर मल्टीटोनल वॉटर मार्क में बिना सत्यमेव जयते शब्दों के अशोक की लाट अंकित होगी। मध्य में सामान्य तौर पर न दिखने वाली संख्या 1 प्रकाशित होगी। नोट के दाई तरफ इसी प्रकार भारत शब्द अंकित होगा।


एक रूपए के करेंसी नोट का अगला हिस्सा गुलाबी और हरे रंग के मिश्रण में होगा। हिंदी व अंग्रेजी भाषा में सचिव के हस्ताक्षर के साथ भारत सरकार और रूपए के प्रतीक चि±न के साथ नए एक रूपए के सिक्के की प्रतिकृति होगी। नोट के निचले हिस्से में दाई ओर नोट का नंबर होगा। नोट के पिछले हिस्से में पुष्प डिजाइन वाले रूपए के प्रतीक चि±न के साथ एक रूपए के सिक्के के चित्र पर वर्ष 2015 के साथ अंगे्रजी में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया और हिंदी में भारत सरकार अंकित होगा।


नोट के चारों के डिजाइन में तेल खोज प्लेटफार्म सागर सम्राट का चित्र और 15 भारतीय भाषाओं में प्राधिकृत प्रतिदान घोषणा के साथ बीच में वर्ष संख्या अंकित होगी। इस हिस्से को कई अन्य रंगो से मिलाकर तैयार किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो