scriptभारतीय मूल की पद्मश्री वॉरियर बनेंगी Twitter सीईओ! | Indian american Padmashree warior may be next Twitter CEO | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

भारतीय मूल की पद्मश्री वॉरियर बनेंगी Twitter सीईओ!

वित्तीय संकट से जूझ रही सोशल साइट टि्वटर के नए सीईओ की दौड़ भारतीय महिला पद्मश्री वॉरियर का नाम तेजी से उभरा है

Sep 07, 2015 / 10:13 am

सुनील शर्मा

padmasree warrior twitter

padmasree warrior twitter

नई दिल्ली। दुनिया की ख्यात कंपनियों में भारतवंशी सीईओ का नया ट्रेंड टि्वटर में भी देखने को मिल सकता है। वित्तीय संकट से जूझ रही सोशल साइट टि्वटर के नए सीईओ की दौड़ भारतीय महिला का नाम तेजी से उभरा है। टि्वटर की सिस्टम ऑफिसर भारत-अमेरिकी पद्मश्री वॉरियर के नाम पर विचार किया गया। उच्च अधिकारियों ने बैठक हो चुकी है, हालांकि नाम की घोषणा सोमवार को होगी। इस पद की दौड़ में कंपनी के को-फाउंडर जैक डोरसे और सीबीएस इंटरैक्टिव के जिम लैन्जोन का नाम भी चर्चा है।



आईआईटी की छात्रा

पद्मश्री का जन्म आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जिले में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं हुई। 1982 में आईआईटी दिल्ली से उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटैक किया। इसके बाद स्नातकोत्तर के लिए कार्नेल यूनिवर्सिटी पढ़ने गईं। पद्मश्री मोटोरोला इंक की मुख्य तकनीक अधिकार रह चुकी हैं। 1982 में कंपनी के साथ जुड़ने के बाद 23 साल तक इसका हिस्सा रहीं। पिछले साल फोर्ब्स ने उन्हें 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 71वां स्थान दिया था।



संकट में टि्वटर
03 महीने से जारी नए सीईओ की तलाश
22 प्रतिशत तक गिरे शेयर, कई एक्जीक्यूटिव छोड़ चुके हैं नौकरी

भारतीय सीईओ
सत्या नाडेला : माइक्रोसॉफ्ट
सुंदर पिचाई : गूगल इंक
शांतनु नारायण : एडोब सिस्टम
संजय मल्होत्रा : सैंडिस्क कॉर्पोरेशन
संजय कुमार झा : ग्लोबल फाउंडरीज
निकेश अरोरा : सॉफ्ट बैंक, जापान
इंदिरा नूई : पेप्सिको

Hindi News/ Business / Corporate / भारतीय मूल की पद्मश्री वॉरियर बनेंगी Twitter सीईओ!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो