script

रसोई गैस महंगी, विमान ईंधन सस्ता

Published: Sep 30, 2016 11:28:00 pm

इससे पहले 1 जुलाई, 16 अगस्त और 1 सितंबर को तीन बार में इसकी कीमत 82.50 रुपए कम हुई थी

LPG Jet Fuel

LPG Jet Fuel

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को बताया कि 1 अक्टूबर से 14.2 किलोग्राम का सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 2.03 रुपए महंगा हो जाएगा। दिल्ली में अब यह 425.06 रुपए की जगह 427.09 रुपए का मिलेगा। इसके दाम 1 जुलाई से अब तक चार बार बढ़ाए गए हैं। बिना सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 23.50 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में इसके दाम 466.50 रुपए से बढ़ाकर 490 रुपए प्रति सिलिंडर कर दिए गए हैं।

इससे पहले 1 जुलाई, 16 अगस्त और 1 सितंबर को तीन बार में इसकी कीमत 82.50 रुपए कम हुई थी। विमान ईंधन के दाम लगातार दूसरी बाद घटाए गए हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर से यह 1,795.50 रुपए प्रति किलोलीटर सस्ता हो गया है। अब यह 47,206.68 रुपए की बजाय 45,411.18 रुपए प्रति किलोलीटर का मिलेगा। दो बार में विमान ईंधन 3,876 रुपए प्रति किलोलीटर सस्ता हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो