scriptदिसंबर से महंगा हो जाएगा मुंबई मेट्रो का सफर | Mumbai metro fare to get increase from December 1 | Patrika News

दिसंबर से महंगा हो जाएगा मुंबई मेट्रो का सफर

Published: Nov 28, 2015 10:29:00 am

1 दिसंबर से लागू किए जाएंगे नए किराए, इस खबर में पढ़ें अब आपको कितना चुकाना होगा किराया

Mumbai metro

Mumbai metro

मुंबई। मुंबई मेट्रो का किराया बढ़ाया जा रहा है। एक दिसंबर से मुंबई मेट्रो वन का किराया 5 रुपए बढ़ जाएगा। मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर रूट पर मेट्रो का संचालन करती है। कंपनी की दलील है कि वह किराए में बहुत कम इजाफा कर रही है। कंपनी की मानें तो मेट्रो किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों में इससे ज्यादा किराया बढ़ाने की सिफारिश थी।

बढ़ी हुई दरों के बाद अब किराया 10, 20, 25, 35 और 45 रुपए होगा। फिलहाल यह 10, 20, 30 और 40 रुपए है। इसके साथ ही मासिक पास की कीमत 675 रुपए से बढ़ाकर 725 रुपए कर दी गई है। वहीं 900 रुपए वाले पास की कीमत अब 950 रुपए कर दी गई है। यह नई कीमतें 1 दिसंबर से लागू होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो