scriptअब किसानो को रुला रहा प्याज, 30 पैसा किलो में बेचने को मजबूर | Onion price dips to 35 paise in wholesale market | Patrika News
अर्थव्‍यवस्‍था

अब किसानो को रुला रहा प्याज, 30 पैसा किलो में बेचने को मजबूर

पिछले साल प्याज की कीमत थोक मंडी में 50 से 60 रुपए प्रति किलो थी, जबकि इस बार 30 पैसे में बिक रहा है प्याज

Apr 14, 2016 / 12:49 pm

अमनप्रीत कौर

onion price

onion price

नई दिल्ली। पिछले साल जहां प्याज की कीमत थोक में 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी, वहीं इस साल प्याज केवल 20 पैसे प्रति किलो में बिक रहा है। हालांकि इससे किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्याज के दाम गिरने के पीछे कारण है बम्पर फसल और मांग की कमी।

थोक में प्याज के दाम इतने नीचे गिरने से किसानों को उनकी किसानी का खर्चा निकालना महंगा पड़ रहा है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मध्य प्रदेश के नीमच में बंपर फसल के कारण यहां प्याज न्यूनतम 30 से 50 पैसे प्रति किलो पर बेचा जा रहा है। जबकि कुछ सप्ताह पहले इसी क्वालिटी का प्याज 20 से 30 रुपए किलो में बिक रहा था।

सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, भोपाल, खातेगांव, राजस्थान की सीमा से सटे नीमच, जावद, जीरन, जावरा आदि जगहों पर भी प्याज 25 से 50 पैसे प्रति किलो में बिक रहा है। इसके अलावा ब्यावरा, रायसेन जैसी कुछ जगहों पर दाम 2 से 3 रुपए प्रति किलो हैं।

अब हालत यह है कि फसल की जुताई, मजदूरी का पैसा निकालना तो दूर, सिर्फ प्याज को खेत से मंडी तक लाने की कीमत भी नहीं निकल पा रही। वहीं अच्छी क्वालिटी का माल 5 से 7 रुपए किलो के भाव बिक रहा है।

Hindi News/ Business / Economy / अब किसानो को रुला रहा प्याज, 30 पैसा किलो में बेचने को मजबूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो