scriptसाल की सबसे ऊंची कीमत पर पहुंचा प्याज, 80 रूपए किलो हुए भाव | Onion price rises in India rises to highest so far this year | Patrika News
कारोबार

साल की सबसे ऊंची कीमत पर पहुंचा प्याज, 80 रूपए किलो हुए भाव

सरकारी प्रयासों के बावजूद प्याज की कीमत इस साल की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर पहुंचकर 80 रूपए प्रतिकिलो तक हो चुकी है

Aug 18, 2015 / 12:46 pm

Anil Kumar

Onion

Onion

नई दिल्ली। सरकार की कोशिशों के बावजूद भी प्याज की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्याज की कीमतें इस साल की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच चुकी है जिससें प्याज खाने वालों के आंसू निकल रहे हैं।




आवक कम होने से बढ रहा है भाव
दुकानदारों के मुताबिक मंडियों प्याज की आवक कम होने से भाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। मांग और पूर्ती के बीच में काफी अंतर होने के कारण प्याज के भाव अभी हो बढ़ सकते हैं।




मंडी में 56 से 60 रूपए किलो
खबर है कि दिल् ली की ओखला मंडी में प्याज थोक भाव में 56 से 60 रूपए किलो में बिक रहा है। इस वजह से माना जा रहा है कि खुदरा बाजार में प्याज की कीमतों में अब और बढ़ावा हो सकता हैं। वहीं रिटेल में प्याज के भाव 80 रू पए प्रतिकिलो तक पहुंच चुके हैं।





एक हफ्ते में 10 रूपए से ज्यादा बढ़े भाव
गौरतलब है कि एक ही हफ्ते में प्याज के भाव थोक मंडी में 10 रूपए किलो से ज्यादा बढ़ गया है। वहीं मंडी प्याज की आपूर्ति पिछले हफ्ते से कम हो रही है। कहा जा रहा है बारिश की वजह से भी प्याज की आपूर्ति पर असर पड़ा है। खबर है कि दिल्ली में प्याज महाराष्ट्र से मंगवाया जा रहा है।




सरकार की कोशिशे फेल
गौरतलब है कि प्याज के बढ़ते भावों को देखकर दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री असीम अहमद खान ने कहा था कि लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए बाजार में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे ं। इसके लिए उन्होंने हस्तक्षेप की नीति अपनाई अपनाने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद सरकारी प्रयास फेल होते नजर आ रहे हैं।

Home / Business / साल की सबसे ऊंची कीमत पर पहुंचा प्याज, 80 रूपए किलो हुए भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो