scriptनई कार लेने का शानदार मौका, इन पर है 2 लाख तक की छूट | hyundai december delight offer with big car discount | Patrika News

नई कार लेने का शानदार मौका, इन पर है 2 लाख तक की छूट

Published: Dec 09, 2016 10:32:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

हुंडई​ भारत में दिसंबर डिलाइट डिस्काउंट आॅफर लेकर आई है

Hyundai car

Hyundai car

नई दिल्ली। साउथ कोरियाई कार निर्माता कंपनी Hyundai ने इस साल के अंत में अपनी कारों का स्टॉक खत्म करने के लिए ‘दिसंबर डिलाइट’ ऑफर जारी किया है। इस आॅफर के तहत हुंडई कारों पर 2 लाख रूपए तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। हुंडई के इस आॅफर के तहत साल के अंत में नई कार लेना बहुत ही फायदे वाला काम होगा।

हुंडई इयॉन पर डिस्काउंट
यह हुंडई की एंट्री लेवल कार है जिस पर कुल 60,000 रूपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 55,000 का कैश डिस्काउंट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है।

हुंडई आई 10 पर डिस्काउंट
हुंडई की इस पॉपुलर कार पर कुल 53,000 रूपए का डिस्कउंट दिया जा रहा है। इसमें 48,000 रूपए तक का कैश डिस्काउंट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है।

हुंडई ग्रैंड आई 10 पर डिस्काउंट
हुंडई ग्रैंड आई 10 पर दिसम्बर ऑफर के तहत इसके सभी वेरिएंट्स पर कुल 91,000 रूपए तक का डिस्काउंट है। इसमें फ्री इंश्योरेंस और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी शामिल है। इस ऑफर के तहत ग्रैंड आई 10 पर 20,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को 7,000 रूपए की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।

हुंडई एक्सेंट पर डिस्काउंट
हुंडई की इस कॉम्पैक्ट सेडान के पेट्रोल वेरिएंट पर कुल 52,000 रूपए तक का डिस्काउंट है। जिसमें 25,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मचारियों के लिए 7000 रूपए के अतिरिक्त फायदे शामिल हैं। वहीं एक्सेंट डीजल वेरिएंट पर 15,000 रूपए का नगद डिस्काउंट है। एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त फायदे पेट्रोल वेरिएंट की तरह ही हैं।

हुंडई एलीट आई 20 पर डिस्काउंट
हुंडई एलीट आई 20 के सभी वेरिएंट (पेट्रोल और डीजल) पर 35,000 रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इनमें 15,000 रूपए का कैश डिस्काउंट और 20,000 रूपए के फायदे एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिए जा रहे हैं।

हुंडई वरना पर डिस्काउंट
हुंडई वरना पेट्रोल के बेस वेरिएंट की कीमत घटाकर 6.99 लाख रूपए कर दी गई है। इसके अलावा अलावा सभी वेरिएंट पर 1 लाख रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं जिनमें 30,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस शामिल है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों को 10,000 रूपए की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।

हुंडई सांटा—फी पर डिस्काउंट
हुंडई दिसंबर​ डिलाइट आॅफर के तहत सबसे ज्यादा फायदा सांटा फी पर दिया जा रहा है। इस एसयूवी कार पर कंपनी 2 लाख रूपए तक का डिस्काउंट दे रही है जिसमें 1 लाख रूपए का कैश डिस्काउंट और 1 लाख रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो