scriptलैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की रेंजरोवर एसवीऑटोबायोग्राफी डायनेमिक | Land Rover Launches the Range Rover SVAutobiography Dynamic in india | Patrika News
कार

लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की रेंजरोवर एसवीऑटोबायोग्राफी डायनेमिक

टाटा मोटर्स के लग्जरी कार ब्रांड लैंड रोवर ने भारत में अपनी रेंज रोवर एसवी आॅटोबायोग्राफी डायनेमिक को लॉन्च कर दिया है

Jul 27, 2017 / 05:47 pm

कमल राजपूत

Range Rover SVAutobiography Dynamic

Range Rover SVAutobiography Dynamic

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स के लग्जरी कार ब्रांड लैंड रोवर ने भारत में अपनी रेंज रोवर एसवी आॅटोबायोग्राफी डायनेमिक को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.79 करोड़ रुपए है। इस कार को JLR की स्पेशल व्हीकल आॅपरेशन (SVO) टीम ने तैयार किया है। 

इंजन और पॉवर की बात करें तो कंपनी ने इसमें एल्‍युमिनियम से बना 5 लीटर का पेट्रोल 405 किलोवॉट वी8 सुपरचार्ज इंजन दिया है। यह इंजन 543 एचपी की अधिकतम पॉवर जनरेट करता है। वहीं इसका टार्क 680 न्‍यूटन मीटर का है। यह कार मात्र 5.4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ने में सक्षम है। 

बता दें ऑटोबायोग्राफी डायनेमिक कंपनी की भारत में चौथी कार है। इससे पहले कंपनी रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, रेंज रोवर स्‍पोर्ट एसवीआर और जगुआर एफ-टाइप एसवीआर लॉन्‍च कर चुकी है। लेंड रोवर डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट की भारत में कीमत 40 लाख से शुरू है, वहीं रेंज रोवर इवोक 42.37 लाख, रेंज रोवर स्‍पोर्ट 89.44 लाख, रेंज रोवर 1.58 करोड़ रुपए से शुरू होती है। 

कार के लॉन्चिग इवेंट में जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के मैनेजिंग डायरेक्‍टर रोहित सूरी ने कहा कि रेंज रोवर एसवीऑटोबायोग्राफी डायनेमिक को डिजाइन करने वाली एसवीओ टीम लक्‍जरी, पर्फोर्मेंस और टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में नई खोज करने के लिए जानी जाती है। यह नई कार इस टीम के इन्‍हीं प्रयासों का रिजल्‍ट है। यह कार बाहर से देखने में काफी भारी—भरकम नजर आती है। वहीं अंदर से इसका इंटीरियर काफी शानदार है। 

Home / Automobile / Car / लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की रेंजरोवर एसवीऑटोबायोग्राफी डायनेमिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो