scriptआने वाले 3 महीनों में लॉन्च होंगी ये 10 नई कारें, जानिए कीमत | New launching cars in India till December 2016 | Patrika News

आने वाले 3 महीनों में लॉन्च होंगी ये 10 नई कारें, जानिए कीमत

Published: Sep 11, 2016 03:44:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

मारूति, हुंडई, फिएट समेत कई कंपनियां लॉन्च करेंगी नई कारें

New Cars in 2016

New Cars in 2016

नई दिल्ली। साल 2016 कार लवर्स के खास रहने वाला है। इस साल भारतीय मार्केट में एक से बढ़कर एक आकर्षक फीचर्स वाली नई कारें प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों में मिल रही है। इस साल के बाकी बचे 3 महीनों यानी दिसंबर तक कई सारी नई कारें आ रही है जो उनके लिए फायदे का सौदा साबित होंगी। यहां हम आपको बता रहे हैं 10 ऐसे ही नई लॉन्च होने जा रही कारों के बारे में जो किफायती होने के साथ-साथ परफॉर्मेंश में भी शानदार होंगी।

1. फिएट अवेंच्यूरो अर्बन क्रॉस
फिएटी की यह कार फेस्टिवल सीजन यानी दिवाली के आस-पास लॉन्च हो रही है। कंपनी ने इसे 2016 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस इस कार की कीमत 6 से 9 लाख रूपए होगी।

2. नई ऑडी ए4
इस कार को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस कार को 38.1 लाख रूपए की शुरूआती कीमत में पेश किया गया है।

3. नई शेवरले बीट
जनरल मोटर्स ने ऐलान किया है कि साल 2020 तक वह 10 नई कारें लॉन्च करेंगी। इन्हीं में से एक शेवरले बीट का नया अवतार भी है जो जल्द ही आ रहा है। इस कार में 1.2 लीटर इंजन दिया जा रहा है। इसकी कीमत 4.5 लाख रूपए के लगभग होगी।

4. होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड
होंडा अकॉर्ड को भारत में दोबारा से लॉन्च किया जा रहा है। यह हाइब्रिड अकॉर्ड होगी जिसकी शुरूआती कीमत लगभग 32 लाख रूपए होगी। यह कार 2.4 लीटर आईवीटीईसी इंजन से लैस होगी।

5. होंडा ब्रायो आरएस
यह पहले से उपलब्ध ब्रायो हैचबक का नया संस्करण है जो शानदार फीचर्स के साथ आ रहा है। इसें इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। 1.2 लीटर इंजन से लैस इस कार की कीमत लगभग 5 लाख रूपए होगी।

6. हुंडई टुंसा
हुंडई की यह नई कॉम्पेक्ट एसयूवी है जो क्रेटा के प्लेटफॉर्म पर बनी है। हुंडई टुंसा को ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया जा चुका है। 2.0 लीटर इंजन से लैस इस कार की कीमत 18 से 25 लाख रूपए के बीच में हो सकती है।

7. हुंडई आई20 ऑटोमेटिक
हुंडई जल्द ही आई20 का ऑटोमेटिक वर्जन लॉन्च कर रही है। इसकी अनुमानित शुरूआत कीमत 10 लाख रूपए होगी। इसमें 1.2 लीटर इंजन दिया जाएगा।

8. जगुआर एफ-पेस
खबर है कि टाटा के स्वामित्व वाली जगुआर कंपनी अपनी एफ-पेस कार को इस साल अंत तक लॉन्च करेगी। इस कार को भी ऑटो एक्सपो 2016 के दौरान पेश किया जा चुका है। इस जग्जरी कार की कीमत लगभग 1.10 करोड़ रूपए होगी।

9. जगुआर एक्सई डीजल
जगुआर एक्सई भारत में फिलहाल पेट्रोल इंजन मॉडल में ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसका डीजल मॉडल भी आ रहा है। इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन होगा तथा शुरूआती कीमत लगभग 40 लाख रूपए होगी।

10. नई जगुआर एक्सएफ
इस साल अंत तक जगुआर की इस कार नया अवतार लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस कार को ऑटो एक्सपो 2016 में भी शोकेस कर चुकी है। माना जा रहा है कि इसकी शुरूआती कीमत लगभ 46 लाख रूपए होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो