scriptइसी महीने लॉन्च होगी नई फॉक्सवॉगेन बीटल, जानिए क्या है खास | New Volkswagen Beetle launch set for 19 December | Patrika News
कार

इसी महीने लॉन्च होगी नई फॉक्सवॉगेन बीटल, जानिए क्या है खास

नई फॉक्सवॉगेन बीटल के लिए शुरू हो चुकी है एडवांस बुकिंग्स

Dec 11, 2015 / 11:41 am

Anil Kumar

New Volkswagen Beetle

New Volkswagen Beetle

नई दिल्ली। जर्मन कार निर्माता फॉक्सवॉगेन अपनी प्रसिद्ध हैचबैक कार बीटल का नया अवतार लेकर आई है। कंपनी इसे 19 दिसंबर को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर रही है। नई फॉक्सवॉगेन बीटल की कीमत 30 से 35 लाख रूपए के बीच में मानी जा रही है।


नई फॉक्सवॉगेन बीटल की एडवांस बुकिंग्स 1 लाख रूपए की एडवांस मनी के साथ चालू है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर संबंधी कई सारे बदलाव किए हैं। इसके अलावा इसमें 1.4 लीटर, 4 सिलेंडर टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 7 स्पी डीएसजी ट्रांसमिशन सिस्टम स्टीयरिंग व्हील पर पेडल्स के साथ दिया गया है। माना जा रहा है कि यह 12 से 14 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देने वाली है।
 
नई फॉक्सवॉगेन बीटल में बाई-जिनॉन हेडलैंप एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ दिए गए हैं। इसमें बॉडी कलर्ड बंपर तथा फॉग लैंप भी दिए गए हैं। इसे ब्लू सिल्क, ऑरेक्स व्हाइट, टोर्नाडो रेड तथा हेबनेरो ऑरेंज इन चार रंगों में उपलब्ध कराया जा रहा है।

नई फॉक्सवॉगेन बीटल में इंटीरियर फीचर्स के तौर पर 8 स्पीकर्स के साथ रेडियो कंपोजिशन मीडिया, मल्टी फंक्शन डिस्पले प्लस, क्लिमेट्रॉनिक ड्यूल जोन एयर कंडीशनिंग सिस्टम, कीलैस एक्सेस तथा स्टार्ट स्टॉप बटन आदि दिए गए हैं।

Home / Automobile / Car / इसी महीने लॉन्च होगी नई फॉक्सवॉगेन बीटल, जानिए क्या है खास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो