scriptभारत आई जापानी कार Redi Go, अल्टो-इओन से है सीधी टक्कर | Nissan launches Datsun Redi Go in India, an Alto EON Competitor | Patrika News

भारत आई जापानी कार Redi Go, अल्टो-इओन से है सीधी टक्कर

Published: Apr 14, 2016 11:51:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

निसान अपने डेटसन ब्रैंड की छोटी कार Redi Go को भारतीय मार्केट में लेकर आई है।

Datsun Redi Go

Datsun Redi Go

नई दिल्ली। जापानी कार निर्माता निसान अपने Datsun ब्रैंड की छोटी हैचबैक कार Redi Go को भारतीय मार्केट में लेकर आई है। डेटसन रेडी गो भारत में इस ब्रैंड की तीसरी कार है। इससें पहले कंपनी Go तथा Go Plus कारें लॉन्च कर चुकी है। रेडी गो अपने सेगमेंट में मारूति अल्टो 800 तथा हुंडई इओन को टक्कर देने वाली है। इसकी बिक्री मई से शुरू हो सकती है।

रेडी गो कंसेप्ट पर आधारित कार
Datsun Redi Go कंपनी के 2014 दिल्ली ऑटो एक्सपो में डिस्पले किए गए रेडी गो कंसेप्ट पर आधारित है। इस वजह से इसमें हाई सॉल्डर लाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, रूफ रेल्स, चंकी व्हील ऑर्कीज जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे क्रॉस ओवर कार का लुक देते हैं। इसे सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जिसकी वजह से यह दिखने में काफी हद तक रेनॉ क्विड जैसी लगती है। अपने खास डिजाइन की वजह से यह कार आकर्षक माइलेज देने वाली है।


पावरफुल और फ्यूल एफिशियंट इंजन
डेटसन रेडी गो को पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल्स में उतारा जा रहा है। इसके पेट्रोल मॉडल में 0.8 लीटर 3 सिलेंडर इंजन लगा है, जबकि डीजल मॉडल में 1000 सीसी 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है।

डेटसन रेडी गो की कीमत
कंपनी की ओर से Redi Go Price का खुलासा जल्द ही किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसकी शुरूआत की कीमत 2.6 लाख रूपए (एक्स शोरूम दिल्ली) होगी, जबकि इसके टॉप एंड वेरियंट की कीमत 3.7 लाख रूपए तक होगी। इस कीमत और फीचर्स के आधार पर इसे अपने सेगमेंट में मारूति अल्टो 800 तथा हुंडई इओन जैसी कारों को कड़ी चुनौति देने वाली माना जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो