script12 हजार तक महंगी हुई टाटा कारें, जानिए और किस-किस कंपनी ने बढ़ाई कीमत | tata cars prices in India increased up to Rs 12000 | Patrika News

12 हजार तक महंगी हुई टाटा कारें, जानिए और किस-किस कंपनी ने बढ़ाई कीमत

Published: Oct 20, 2016 11:21:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

टाटा मोटर्स ने कच्चे माल में लागत वृद्धि की वजह से कारों की कीमतों में किया है इजाफा

tata bolt

tata bolt

नई दिल्ली। भारतीय वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों की कीमत में 12,000 रूपए तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने कीमत में यह इजाफा कच्चे माल की लागत में वृद्धि से निपटने के लिए की है। टाटा मोटर्स की यात्री वाहन व्यापार इकाई के अध्यक्ष मयंक पारीक ने कहा कि हमने कच्चे माल की लागत में वृद्धि के मद्देनजर यात्री वाहनों के दाम एक प्रतिशत बढ़ाए हैं। यह वृद्धि 5,000 रूपए से 12,000 रूपए के बीच है।

इन कारों की बढ़ी कीमत
कंपनी का कहना है कि इस्पात और जस्ता जैसे कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण उसें यह कदम उठाना पड़ा है। टाटा मोटर्स छोटी कार नैनो से लेकर हाल ही में आई नई हैचबैक टिआगो और क्रोसऑवर एरिया तक की कीमतों में इजाफा किया गया है। इनकी कीमतें 2.15 लाख रूपए से लेकर 16.3 लाख रूपए एक्स शोरूम दिल्ली है।

ये कंपनियां भी बढ़ा चुकी है कारों के दाम
टाटा मोटर्स से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कुछ यात्री एवं छोटे वाणिज्यिक वाहनों के दाम इस महीने से 1 फीसदी तक बढ़ाए हैं। हुंडई मोटर इंडिया ने अगस्त में विभिन्न माडलों के दाम 20,000 रूपए बढ़ाए थे। वहीं, मारूति सुजुकी इंडिया ने भी अपने विभिन्न मॉडलों की कीमत में 20,000 रूपए तक का इजाफा किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो