scriptये रही 2016 में सबसे शानदार कारें, इन्होंने जीता सबका दिल | Top most liked cars and vehicles in 2016 | Patrika News

ये रही 2016 में सबसे शानदार कारें, इन्होंने जीता सबका दिल

Published: Dec 04, 2016 08:24:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

2016 में इन कारों को किया गया सबसे ज्यादा पसंद

bolt ev

bolt ev

नई दिल्ली। साल 2016 खत्म होने जा रहा है ऐसे में आॅटोमोबाइल जगत में भी इस साल के सबसे शानदार व्हीकल्स को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। इस कडी में फोर्ब्स ने 2016 के सबसे अच्छे कार मॉडल्स की एक लिस्ट तैयार की है। हालांकि यह लिस्ट नॉर्थ अमरीकी मार्केट के हिसाब से बनाई जिसें 50 नॉर्थ अमरीकन पत्रकारों की राय के आधार पर बनाया गया है।
फोर्ब्स इस लिस्ट में नई शेवरले बोल्ट ईवी और हुंडई गीनेसिस G-90 तथा Volvo S90 जैसी कारें शामिल हैं।

ये व्हीकल्स भी काफी पसंद किए गए
ट्रक्स के मामले में फोर्ड एफ-सीरीज सुपर ड्यूटी, होंडा रिजलाइन और निसान टाइटन आदि नॉर्थ अमरीका में साल 2016 के सबसे अच्छे ट्रक्स रहे। वहीं अगर बात नए यूटिलिटी वीकल्स की की जाए तो इस ​लिस्ट में फुल साइज SUVs, मिनी-वैन्स और क्रासओवर्स भी लोगों की पसंद रही।इनमें Chrysler Pacifica, जगुआर Fपेस और Mazda CX-9 जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

टॉप व्हीकल्स का मिला खिताब
नॉर्थ अमरीका में इन 9 व्हीकल्स को साल 2016 के टॉप कार, ट्रक और यूटिलिटी वाहनों की 3 कैटिगरी में जगह दी गई है। इन सभी टॉप व्हीकल्स को जनवरी में डेट्रायट में होने वाले नॉर्थ अमरीकन इंटरनेशन ऑटो शो में अवॉर्ड दिए जाएंगे। हालांकि अब जल्द ही भारतीय आॅटो मार्केट में रहे टॉप व्हीकल्स की जानकारी भी जल्द ही जारी की जाएगी। इनमें कार, बाइक्स से लेकर एसयूवी और एमपीवी व्हीकल्स भी शामिल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो