scriptजन्म प्रमाण-पत्र में फर्जीवाड़ा, गिरोह तक नहीं पहुंचे हाथ | Birth certificate forgery in west singhbhum of jharkhand | Patrika News

जन्म प्रमाण-पत्र में फर्जीवाड़ा, गिरोह तक नहीं पहुंचे हाथ

locationचाईबासाPublished: Sep 30, 2016 03:43:00 pm

पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है…

Teacher Fraud In Faizabad

Teacher Fraud In Faizabad

नोवामुंडी। पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। प्रखंड कार्यालय के सूत्रों के अनुसार जल्द मामले का खुलासा करते हुए केस दर्ज किया जाएगा। जबकि इससे संबंधित गिरोह के सदस्यों का खुलासा नहीं हुआ है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जगन्नाथपुर एसीडीओ ने नोवामुंडी बीडीओ अमरेन डांग को पत्र भेजकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने व खरीदारी करने वाले गिरोह के खिलाफ जांच करने आदेश दिया। बीडीओ ने गुरुवार को गिरोह से फर्जी जन्म प्रमाण लिए टाटरा हाटिंग के सादिब अनवर से प्रखंड कार्यालय बुलाकर लिखित रूप में स्पष्टीकरण मांगा था। सादिब ने बीडीओ को स्पष्टीकरण आवेदन दे दिया है। इससे पहले यह मामला सीओ रवि किशोर राम के पास भी पहुंचा हुआ था।

सीओ के अनुसार यह मामला अंचल कार्यालय का नहीं होने के कारण आरोपी के बारे जानकारी नहीं हो पाई है। कुछ दिनों में जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता और सरकार की पेचीदा कानून का लाभ उठाते हुए नोवामुंडी, गुवा, किरीबुरू समेत प्रखंड के हजारो लोग फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का ठगी के शिकार हो रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो