scriptविभागीय कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने कासनी खिलाफ खोला मोर्चा | Departmental staff opened the front against IAS kasni | Patrika News

विभागीय कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने कासनी खिलाफ खोला मोर्चा

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Sep 30, 2016 11:52:00 am

कासनी ने कार्यभार संभालने के बाद कुछ कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी,जिसे लेकर कर्मचारी भडके

pradeep kasni

pradeep kasni

चंडीगढ़। हरियाणा के चर्चित आई.ए.एस. प्रदीप कासनी फिर से विवादों में घिर गए हैं। कार्यभार संभालने के महज एक सप्ताह के भीतर विभागीय कर्मचारियों ने कासनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा सरकार ने आई.ए.एस. प्रदीप कासनी को हालही में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा विभाग में महानिदेशक के पद पर तैनात किया था।

सूत्रों के अनुसार कासनी ने कार्यभार संभालने के बाद कुछ कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। जिसे लेकर कर्मचारी भडक़ गए। कासनी का विरोध करते हुए आज विभाग के सभी कर्मचारी अपने दफ्तर छोडक़र बाहर आ गए और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

कर्मचारी नेता देवेंद्र सिंह के अनुसार प्रदीप कासनी ने कार्यभार संभालते ही न केवल बिना किसी ठोस कारण के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है बल्कि उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि वह जब भी कासनी के पास कोई फाइल लेकर जाते हैं उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। कर्मचारियों के अनुसार जब तक कासनी को इस विभाग से बदला नहीं जाता है वह काम पर नहीं लौटेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो